विंध्य के लिए ‘भगीरथ’ बने मुख्यमंत्री डॉ. यादव

कटनी: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव आज कटनी जिले की ऐतिहासिक स्लीमनाबाद जल-सुरंग का निरीक्षण करेंगे। लगभग 11.952 किलोमीटर लंबी यह देश की सबसे लंबी जल-सुरंग अब अपने अंतिम चरण में पहुंच चुकी है। करीब 17 वर्षों की कठिन भू-गर्भीय चुनौतियों को पार कर तैयार हो रही यह परियोजना विंध्य क्षेत्र के लिए जीवनदायिनी साबित होगी।

इस महत्वाकांक्षी परियोजना के पूर्ण होने के बाद नर्मदा नदी का जल गुरुत्वाकर्षण प्रणाली से विंध्य अंचल के खेतों तक पहुंचेगा, जिससे सिंचाई व्यवस्था में ऐतिहासिक बदलाव आएगा। परियोजना के माध्यम से 6 जिलों के लगभग 1450 गांवों और 2.45 लाख हेक्टेयर कृषि भूमि को स्थायी सिंचाई सुविधा उपलब्ध होगी। इससे किसानों की आय बढ़ेगी, फसल उत्पादन में वृद्धि होगी और जल संकट से जूझ रहे क्षेत्रों को बड़ी राहत मिलेगी।

स्लीमनाबाद टनल को प्रदेश की सबसे महत्वपूर्ण सिंचाई परियोजनाओं में माना जा रहा है। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का यह दौरा परियोजना की प्रगति का जायजा लेने और शेष कार्यों को समयबद्ध तरीके से पूरा कराने की दिशा में महत्वपूर्ण माना जा रहा है। विंध्य क्षेत्र के लोगों को उम्मीद है कि इस परियोजना के पूरा होने से कृषि, रोजगार और क्षेत्रीय विकास को नई गति मिलेगी।

Next Post

भोपाल में अतिक्रमण पर सख्त कार्रवाई,न्यूमार्केट से दो ट्रक सामान जब्त

Fri Jul 17 , 2026
भोपाल: राजधानी भोपाल में जिला प्रशासन और नगर निगम ने अतिक्रमण तथा अवैध निर्माण के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की। गोविंदपुरा तहसील के छोला रोड स्थित प्रेम नगर फेज-2 में बिना टीएनसीपी और रेरा की अनुमति विकसित की जा रही अवैध कॉलोनी पर बुलडोजर चलाकर निर्माण ध्वस्त किया गया। प्रशासन ने […]

You May Like

Play sound