कार-मोटरसाइकिल भिड़ंत मे दो मृत, तीन घायल

सागर। सागर जिले के सानौधा थाना क्षेत्र अंतर्गत आपचंद गुफा के पास पुराई की तलाई इलाके में कार और मोटरसाइकिल की टक्कर मे दो लोगों की मौत हो गई, जबकि तीन लोग घायल बताए जा रहे हैं।

कार और मोटरसाइकिल के बीच हुई टक्कर के बाद मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया। टक्कर इतनी जोरदार थी कि सड़क किनारे लगा एक विशालकाय पेड़ भी इसकी चपेट में आ गया। हादसे में वाहन क्षतिग्रस्त हो गए और सड़क पर लोगों की भीड़ जमा हो गई।

घटना की सूचना मिलते ही सानौधा थाना प्रभारी उपमा सिंह पुलिस बल के साथ तत्काल मौके पर पहुंचीं। पुलिस टीम ने घटनास्थल का जायजा लिया और हादसे में घायल लोगों को उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया। पुलिस मृतकों और घायलों की पहचान की जानकारी सामने नहीं आई है।पुलिस मामले की जांच के साथ-साथ मृतकों और घायलों की पहचान जुटाने में लगी हुई है।

Next Post

दिग्विजय, पटवारी ने गांधी-शास्त्री को दी श्रद्धांजलि

Fri Oct 2 , 2026
भोपाल। पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह और प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी ने शुक्रवार को भोपाल में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी एवं पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती पर उनकी प्रतिमाओं पर पुष्पांजलि अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। इस अवसर पर दिग्विजय सिंह और जीतू पटवारी ने दोनों राष्ट्रीय नेताओं की प्रतिमाओं […]

You May Like