विजयादशमी पर इंदौर में शस्त्र-पूजन करेंगे मुख्यमंत्री 

इंदौर, विजयादशमी पर 20 अक्टूबर को मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव इंदौर में शस्त्र-पूजन करेंगे. राज्य शासन ने प्रदेशभर में शस्त्र-पूजन कार्यक्रम आयोजित करने का निर्णय लिया है. इन आयोजनों के जरिए भारतीय संस्कृति में शस्त्र-पूजन की परंपरा, राष्ट्र की सुरक्षा और सेना के शौर्य के प्रति सम्मान का संदेश दिया जाएगा.

मुख्यमंत्री ने कहा कि शस्त्र-पूजन केवल धार्मिक परंपरा नहीं, बल्कि शक्ति के सदुपयोग, अन्याय के प्रतिकार और निर्बलों की रक्षा के संकल्प का प्रतीक है. प्रदेश के विभिन्न जिलों में मंत्री मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे. ग्वालियर में विधानसभा अध्यक्ष नरेंद्र सिंह तोमर और बैतूल में वरिष्ठ विधायक हेमंत खंडेलवाल शस्त्र-पूजन करेंगे. शासन के निर्देशानुसार जिन जिलों में मंत्री कार्यक्रमों में शामिल नहीं हो सकेंगे, वहां कलेक्टर और पुलिस अधीक्षक शस्त्र-पूजन करेंगे. कार्यक्रमों में स्थानीय जनप्रतिनिधियों को भी आमंत्रित किया जाएगा. शासन ने नागरिकों से भी घरों में परंपरानुसार शस्त्र-पूजन करने की अपील की है.

इन जिलों में मंत्री होंगे शामिल

भोपाल में विश्वास कैलाश सारंग, देवास में तुलसीराम सिलावट, धार में कैलाश विजयवर्गीय, जबलपुर में राकेश सिंह, मंदसौर में जगदीश देवड़ा, रीवा में राजेंद्र शुक्ल, खंडवा में कुंवर विजय शाह और सागर में गोविंद सिंह राजपूत शस्त्र-पूजन कार्यक्रमों में शामिल होंगे. अन्य जिलों में भी मंत्रियों और राज्य मंत्रियों को मुख्य अतिथि बनाया गया है.

Next Post

महिला पॉलीटेक्निक में छात्राओं ने सीखे हुनर, ड्रोन टेक्नोलॉजी का भी प्रशिक्षण

Tue Oct 20 , 2026
इंदौर. शासकीय महिला पॉलीटेक्निक महाविद्यालय में सेवा संकल्प अभियान में छात्राओं के लिए कौशल विकास और तकनीकी प्रशिक्षण की गतिविधियां आयोजित की गईं. इस दौरान जूट के आभूषण बनाने, बटिक कला, बेकरी, एम्ब्रॉयडरी और यूनिफॉर्म मेकिंग की कार्यशालाएं हुईं. वहीं, 3डी सॉफ्टवेयर, सीएनसी कटिंग, ड्रोन टेक्नोलॉजी, इंटरनेट ऑफ थिंग्स और […]

You May Like