
भोपाल। राजधानी के एक्सीलेंस कॉलेज में एकेडमिक फेस्ट का भव्य आयोजन हुआ, जिसमें बड़ी संख्या में छात्र-छात्राओं ने भाग लेकर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। फेस्ट में वाद-विवाद, क्विज़, प्रोजेक्ट प्रदर्शनी, मॉडलिंग और सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। विज्ञान, साहित्य और कला विषयों पर प्रस्तुतियों ने दर्शकों को प्रभावित किया। मॉडलिंग प्रतियोगिता में नूरिया सिद्दीकी ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। पूरे दिन कॉलेज परिसर उत्साह और उमंग से सराबोर रहा। निर्णायकों ने प्रतिभागियों की प्रस्तुतियों की सराहना की और विजेताओं को पुरस्कृत किया। प्राचार्य ने कहा कि ऐसे आयोजन विद्यार्थियों के आत्मविश्वास और ज्ञानवृद्धि में सहायक होते हैं तथा उनकी छिपी प्रतिभा को निखारते हैं।
