एनएच-46 पर अज्ञात वाहन की टक्कर से तेंदुए की मौत

शिवपुरी: कोलारस में एनएच-46 पर एक तेंदुए की अज्ञात वाहन से टक्कर में मौत हो गई। घटना रात में पड़ौरा गांव के पास हुई। राहगीरों ने सड़क पर तेंदुए का शव देखा और वन विभाग को सूचना दी। वन विभाग की टीम को मौके पर पहुंचने में कई घंटे लग गए। इस बीच कई वाहन तेंदुए के शव पर से गुजरते रहे।

इससे शव बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। डिप्टी रेंजर रुक्मणी भगत शव की खराब स्थिति के कारण ये भी नहीं बता पाईं कि तेंदुआ नर था या मादा। वन विभाग की टीम ने क्षतिग्रस्त शव को सड़क से हटाकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। इससे पूर्व भी चार दिन पहले शिवपुरी जिले की सीमा से गुजरे झांसी कोटा नेशनल हाईवे की अमोला घाटी पर रोड एक्सीडेंट में एक तेंदुए की मौत हो गई थी।

Next Post

  मैहर रेलवे स्टेशन पर बड़ा रेल हादसा टला, 5 रेलकर्मी निलंबित

Fri Mar 14 , 2025
दूसरी ट्रेन के सिग्नल पर चल पड़ी चित्रकूट एक्सप्रेस, डेड एंड पर जाकर बेपटरी हुआ इंजन  सतना : मैहर रेलवे स्टेशन पर उस वक्त बड़ा हादसा होते-होते बच गया जब जबलपुर-लखनऊ चित्रकूट एक्सप्रेस बिना सिग्नल के ही आगे बढ़ गई, जबकि ग्रीन सिग्नल मंडपम-बनारस एक्सप्रेस के लिए था. इस घटना […]

You May Like