
जबलपुर। लार्डगंज थाना अंतर्गत यादव कॉलोनी चौकी स्थित जीरो डिग्री रोड पर एक प्लांट में लगे पेड़ को पड़ोसी ने पेड़ काट दिया जिसको लेकर विवाद बढ़ गया। जिसका विरोध करने पर अधिवक्ता के साथ पति-पत्नी ने अभद्रता कर दी बल्कि धमकी दी। जब इसकी जानकारी साथी अधिवक्ताओं को लगी तो अधिवक्तागण बड़ी संख्या में यादव कॉलोनी चौकी पहुंच गए और एफआईआर दर्ज कराई। जानकारी के मुताबिक अरुण मिश्रा निवासी गंगानगर, जीरो डिग्री के पास प्लाट है, जहां उन्होंने पेड़ लगाया हुआ था, जिसे पड़ोसी जितेंद्र नामदेव ने बिना अनुमति काट दिया। जब वह इसका विरोध करने पहुंचे तो जितेंद्र नामदेव और उनकी पत्नी ने अभद्रता कर दी बल्कि जान से मारने की धमकी दी। पुलिस ने रिपोर्ट पर पति पत्नी के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर लिया है।
