
जबलपुर। लोकायुक्त ने ओमती थाने में पदस्थ एक रिश्वतखोर आरक्षक को रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। रिश्वतखोर के खिलाफ लोकायुक्त आगे की कार्रवाई कर रही है, अचानक हुई कार्यवाही से हड़कंप मच गया है। रिश्वत की रकम थाने में जप्त सोने के जेवर और बुलेट मोटरसाइकिल छोड़ने के एवज में मांगी गई थी। आरक्षक को 5 हजार रुपये की रिश्वत लेते रंगे हाथों पकड़ा गया है।
