अवैध खनिज परिवहन तथा अवैध शराब विक्री पर रोक के दिये निर्देश

कलेक्टर ने विभागीय योजनाओं की समीक्षा की

नवभारत न्यूज

रीवा, 5 फरवरी, कलेक्टर श्रीमती प्रतिभा पाल ने खनिज, आबकारी, परिवहन तथा खाद्य सुरक्षा विभाग की समीक्षा करते हुए निर्देश दिये कि अवैध खनिज परिवहन पर सख्ती बरतें तथा अवैध उत्खनन किसी भी स्थिति में न हो. उन्होंने कहा कि जवा क्षेत्र में टमस नदी से अवैध रेत उत्खनन की शिकायतें प्राप्त होती है. उस पर कार्यवाही करें तथा अवैध उत्खनन के प्रकरण बनाकर वाहनों की जप्ती करायें.

कलेक्ट्रेट के बाणसागर सभागार में आयोजित बैठक में कलेक्टर ने अवैध शराब की विक्री पर रोक थाम के निर्देश देते हुए कहा कि टीम गठितकर शिकायत वाले क्षेत्रों में कार्यवाही करें. उन्होंने आरटीओ को निर्देशित किया कि बिना रजिस्टर्ड वाहनों के विरूद्ध कार्यवाही करें तथा असुरक्षित बसों व अन्य वाहनों को हटाने की कार्यवाही सुनिश्चित करायें. जिन वाहनों के बीमा नहीं हैं उनके विरूद्ध भी कार्यवाही की जाय. खाद्य सुरक्षा की समीक्षा के दौरान कलेक्टर ने प्रतिष्ठानों से नमूने लेने तथा अधिरोपित अर्थदण्ड की वसूली की कार्यवाही करने के निर्देश विभागीय अधिकारियों को दिये. उन्होंने रेगुलेटरी सेंपल लेने तथा सर्विलांस सेंपल को बढ़ाने की बात कही. उन्होंने मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी को निर्देश दिये कि खाद्य सुरक्षा में की गयी कार्यवाही की सतत मानीटरिंग करें. कलेक्टर ने संबंधित विभागों को निर्देशित किया कि किये गये कार्यवाही को आगामी तीन दिवस में रिपोर्ट प्रस्तुत करें तथा लक्ष्य की पूर्ति सुनिश्चित करायें. बैठक में संबंधित विभागीय अधिकारी उपस्थित रहे.

Next Post

कलेक्टर सुश्री मित्तल ने किया जिला चिकित्सालय का आकस्मिक निरीक्षण

Wed Feb 5 , 2025
स्वास्थ्य, स्वच्छता एवं सुरक्षा व्यवस्था को दुरूस्त रखने के निर्देश   खरगोन. कलेक्टर सुश्री भव्या मित्तल ने जिला चिकित्सालय का आकस्मिक निरीक्षण कर वहां की व्यवस्थाओं को देखा। इस दौरान उन्होंने जिला चिकित्सालय के मेडिकल वार्ड, मेटरनिटी वार्ड, प्रसव कक्ष, आईसीयू, ऑपरेशन कक्ष, नवजात बच्चों के उपचार की एसएनसीयू, क्रिटिकल […]

You May Like