मांडविया ने एशियाई महिला कबड्डी चैंपियनशिप जीतने वाली भारतीय टीम को किया सम्मानित

नयी दिल्ली, (वार्ता) केंद्रीय खेल मंत्री डॉ. मनसुख मंडाविया ने ईरान को हराकर एशियाई महिला कबड्डी चैंपियनशिप 2025 जीतने वाली भारतीय टीम को मंगलवार को सम्मानित किया।

खिताब जीत के बाद टीम आज स्वदेश लौटी भारतीय महिला कबड्डी टीम को डॉ. मनसुख मांडविया ने सम्मानित किया। पांचवीं बार ट्रॉफी जीतने पर खेल मंत्री ने टीम को 67,50,000 रुपये का नकद पुरस्कार देने की घोषणा की।

सम्मान समारोह के बाद श्री मांडविया ने कहा, “हम अपनी महिला एथलीटों को समर्थन देने के लिए हरसंभव प्रयास करेंगे। पुरुषों की लीग की तरह हम महिलाओं को अधिक अवसर देने के लिए महिला कबड्डी लीग भी शुरू करेंगे। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी चाहते हैं कि हमारी लड़कियों को विकसित भारत के विकास में समान अवसर मिलें।”

उन्होंने कहा, “हैदराबाद में चिंतन शिविर में हमने कॉरपोरेट क्षेत्र से एक खेल अपनाने और सर्वश्रेष्ठ वित्तीय सहायता प्रदान करने का निर्णय लिया। साथ ही ऐसे अकादमियाँ खोलने का भी निर्णय लिया जहाँ एथलीटों को अच्छे कोच मिलें और वे अच्छी कोचिंग दें। हम सरकार की ओर से कबड्डी सहित स्वदेशी खेलों के लिए भी यह सुनिश्चित करने के लिए हर संभव प्रयास करेंगे।”

भारतीय महिला कबड्डी टीम ने तेहरान में छह से आठ मार्च तक आयोजित छठी एशियाई महिला कबड्डी चैंपियनशिप में भाग लेते हुए शनिवार को lमेजबान ईरान को 32-25 से हराकर अपने खिताब का सफलतापूर्वक बचाव किया। यह टूर्नामेंट आठ साल के अंतराल के बाद खेला गया था। इससे 2017 में ईरान में इस टूर्नामेंट को आयोजित किया गया था। उस समय भारत ने दक्षिण कोरिया को हराकर ट्रॉफी जीती थी।

ग्रुप-ए में भारतीय टीम ने बंगलादेश को 64-23, थाईलैंड को 76-21 और मलेशिया को 73-19 से हराकर आराम से सेमीफाइनल फाइनल में प्रवेश किया। भारत तीन जीत और 150 से अधिक के प्रभावशाली कुल स्कोर अंतर के साथ अपने पूल में शीर्ष स्थान प्राप्त किया। सेमीफाइनल मुकाबले में भारतीय टीम ने पड़ोसी प्रतिद्वंद्वी नेपाल को 56-18 के स्कोर के साथ आसानी से हराया।

Next Post

मोदी ने मॉरिशस में भारतीय मूल के सातवीं पीढ़ी के लोगों को ओसीआई कार्ड देने की घोषणा की

Wed Mar 12 , 2025
पोर्ट लुइस (वार्ता) प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने मंगलवार को मॉरिशस में भारतीय मूल के नागरिकों की सातवीं पीढ़ी को भी ओसीआई (ओवरसीज सीटिजन ऑफ इंडिया) कार्ड के पात्र बनाने के निर्णय की घोषणा की। श्री मोदी दो दिवसीय मॉरिशस यात्रा पर आज सुबह यहां पहुंचे और बुधवार को मॉरिशस के […]

You May Like