भोपाल: भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री श्रद्धेय अटल बिहारी वाजपेयी की पुण्यतिथि पर शनिवार को मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने शहीद स्मारक स्थित उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की। इस अवसर पर भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष व खजुराहो सांसद विष्णुदत्त शर्मा एवं प्रदेश संगठन महामंत्री हितानंद भी उपस्थित रहे।
कार्यक्रम में प्रदेश शासन के मंत्री विश्वास सारंग, श्रीमती कृष्णा गौर, नरेन्द्र शिवाजी पटेल, प्रदेश उपाध्यक्ष व सांसद आलोक शर्मा, प्रदेश महामंत्री व विधायक भगवानदास सबनानी, विधायक रामेश्वर शर्मा, महापौर मालती राय, प्रदेश मंत्री राहुल कोठारी, जिला अध्यक्ष रविन्द्र यति, नगर निगम अध्यक्ष किशन सूर्यवंशी और पूर्व विधायक ध्रुव नारायण सिंह सहित बड़ी संख्या में भाजपा पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता शामिल हुए।
