राज्य सेवा परीक्षा 2025 का नोटीफिकेशन जारी,10 एसडीएम सहित 155 पदों पर भर्ती

ग्वालियर: मध्य प्रदेश लोक सेवा आयोग (एमपीपीएससी) ने राज्य सेवा परीक्षा 2025 की अधिसूचना जारी कर दी है। इसके तहत 18 विभागों के 158 पदों पर भर्ती की जाएगी। फरवरी में तीसरे सप्ताह में परीक्षा रखी गई है। पंजीयन के लिए तीन जनवरी से उम्मीदवार ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे।आयोग ने 17 जनवरी तक लिंक खुली रखी है। त्रुटि सुधार के लिए आठ से 19 जनवरी तक का समय रखा है।

 

अधिकारियों के अनुसार 16 फरवरी को परीक्षा रखी गई है। परीक्षा के माध्यम से 10 एसडीएम, 22 उप पुलिस अधीक्षक, 10 अतिरिक्त सहायक विकास आयुक्त, 65 बाल विकास परियोजना अधिकारी, 14 वित्त विभाग, 7 सहकारी निरीक्षक सहित 158 पद भरे जाएंगे। आयोग ने सीटों का विभाजन कर दिया है। 38 अनारक्षित, 24 एससी, 48 एसटी, 35 ओबीसी और 13 ईडब्ल्यूएस के लिए सीटें आरक्षित हैं। शिवपुरी, ग्वालियर सहित 52 जिलों में परीक्षा के लिए आयोग केंद्र बनाएगा।
आयोग के अनुसार 16 फरवरी को दो सत्रों में परीक्षा होगी। सुबह 10 से दोपहर 12 बजे के बीच सामान्य अध्ययन और दोपहर 2.15 से 4.15 बजे के बीच सामान्य अभिरुचि परीक्षण का प्रश्नपत्र होगा।
परीक्षा को लेकर आयोग ने दिसंबर में अधिसूचना जारी करने की तैयारी कर ली थी। 55 पदों पर भर्ती होनी थी, लेकिन दिसंबर के दूसरे सप्ताह में अभ्यर्थियों ने प्रदर्शन किया। उन्होंने पद बढ़ाने की मांग रखी। इसके चलते आयोग ने विभागों से पदों की जानकारी दोबारा बुलवाई। फिर 158 पदों के लिए परीक्षा करवाने पर सहमति बनी।

Next Post

हाईवे में चाकू अड़ाकर लूट करने वाले आधा दर्जन पकड़ाए

Wed Jan 8 , 2025
तीन लूट का खुलासा: लूटे गए तीन मोबाइल, दो बाइकें, दो चाकू जब्त जबलपुर:चाकू अड़ाकर हाईवे में लूट करने वाले गिरोह का तिलवारा पुलिस ने पर्दाफाश करने के साथ चार बालकों समेत छह आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जिनके कब्जे से लूटे गए 3 मोबाइल, घटना में प्रयुक्त 2 चाकू, […]

You May Like

मनोरंजन