तीन लूट का खुलासा: लूटे गए तीन मोबाइल, दो बाइकें, दो चाकू जब्त
जबलपुर:चाकू अड़ाकर हाईवे में लूट करने वाले गिरोह का तिलवारा पुलिस ने पर्दाफाश करने के साथ चार बालकों समेत छह आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जिनके कब्जे से लूटे गए 3 मोबाइल, घटना में प्रयुक्त 2 चाकू, 2 मोटर सायकिल जप्त कर लिए गये। तिलवारा थाना प्रभारी बृजेश मिश्रा ने बताया कि तिलवारा थाना क्षेत्र में दो एवं संजीवनी नगर में हुई एक लूट का प्रकरण दर्ज किया गया था।
सीसीटीव्ही फुटेज के आधारपर संदेहियो को अभिरक्षा में लेकर पूछताछ करने पर यश अहिरवार उर्फ बाबू एवं शिवम पटेल ने अन्य 4 विधि विवादित बालको ने साथ मिलकर घटना कारित करना स्वीकार करते हुये तिलवारा छोटे पुल व एच.पी.पेट्रोल पंप तिलवारा में पैसो की मांग कर चाकूबाजी कर मारपीट करना, गांधी स्मारक तिलवारा घाट में मटर की गाडी चालक से नगदी व मोबाईल लूट करना, तथा थाना संजीवनी नगर अंतर्गत अंधमूक बायपास के पास एक व्यक्ति को चाकू अडाकर नगदी 9500 रुपये छीनना स्वीकार किये । आरोपियों की निशादेही पर छीने हुये 3 मोबाईल, घटना मे प्रयुक्त 2 बटनदार चाईना चाकू, दो मोटर सायकिल जप्त करते हुये उपरोक्त तीनो प्रकरणों में गिरफ्तारी करते हुये और भी प्रकरणों में पूछताछ की जा रही हे।
