ट्रेन की चपेट में आने से छात्र की मौत, बिलासपुर से लौट रहा था

अनूपपुर। मध्य प्रदेश के अनूपपुर जिले में शनिवार को अनूपपुर जीआरपी को अमलाई रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर 3 पर एक छात्र का शव मिला। मृतक की पहचान 28 वर्षीय शिवा सिंह के रूप में हुई। वह उमरिया जिले के नौरोजाबाद स्थित नयका दफाई वार्ड क्रमांक 10, राममंदिर के पीछे का रहने वाला था। जीआरपी ने शव का पंचनामा कर परिजनों के आने और पहचान होने के बाद पोस्टमार्टम कराकर शव उन्हें सौंप दिया गया। जीआरपी ने मर्ग कायम कर मामले की जांच शुरू कर दी है। परिजनो के अनुसार मृतक बिलासपुर से लौट रहा था और सागर में माइनिंग की पढ़ाई कर रहा था।

जीआरपी चौकी प्रभारी पीएस कुलस्ते ने बताया कि अमलाई स्टेशन मास्टर ने रात करीब 4 बजे एक युवक की ट्रेन से टक्कर में मौत की जानकारी दी थी। मौके पर पहुंचने पर प्लेटफार्म 3 पर पटरी के बीच शव मिला। उसके सिर पर गंभीर चोटें थीं। पैर का पंजा कटा हुआ था और फ्रैक्चर भी था। हाथ और चेहरा भी जख्मी थे, साथ ही कपड़े भी फटे हुए थे।

शुरुआती जांच में लग रहा है कि युवक की मौत किसी ट्रेन से टकराने से हुई है। आशंका है कि रात में ट्रेन गुजरते समय वह पटरी पार करते हुए या किसी और वजह से ट्रेन की चपेट में आ गया होगा। शिवा सिंह सागर जिले में रहकर माइनिंग की पढ़ाई कर रहा था। कुछ दिन पहले वह अपने घर नौरोजाबाद आया था। शुक्रवार को वह किसी परिचित को इलाज के लिए बिलासपुर ले गया था। माना जा रहा है कि

Next Post

मवेशी विवाद में वृद्ध की हत्या का आरोपी गिरफ्तार, भेजा जेल

Sat Sep 5 , 2026
अनूपपुर, मध्य प्रदेश के अनूपपुर जिले के कोतमा थाना क्षेत्र के गोडारू गांव में 55 साल के स्वामी सिंह गोंड की हत्या कर दी गई। पुलिस ने शुक्रवार- शनिवार की रात आरोपी को शहडोल जिले से गिरफ्तार कर लिया है। शनिवार को पुलिस अधीक्षक विक्रांत मुराब ने बताया कि आरोपी और […]

You May Like