कालीसिंध नदी के डैम में डूबे युवक का मिला शव

शाजापुर। जिले के कबूलपुरा गांव में गुरुवार शाम कालीसिंध नदी पर बने डैम में एक नाबालिग डूब गया. शुक्रवार को विशाल 17 पिता बलवान सिंह की डूबने से मौत हो गई. विशाल अपने चार दोस्तों के साथ नहाने गया था, जिनमें से तीन दोस्त सुरक्षित बाहर निकल आए थे.

घटना की सूचना मिलते ही उकावता चौकी प्रभारी रमेश यादव और सुनेरा थाना प्रभारी भरत किरार पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे. तुरंत होमगार्ड और एसडीआरएफ की टीम को सर्च ऑपरेशन के लिए बुलाया गया. अंधेरा होने तक की गई तमाम कोशिशों के बावजूद युवक का पता नहीं चल सका. शुक्रवार सुबह फिर से होमगार्ड और एसडीआरएफ की टीम ने सर्च ऑपरेशन शुरू किया. सुबह डेम के गहरे पानी में युवक का शव बरामद कर लिया गया. शव को तुरंत जिला अस्पताल पहुंचाया गया. उकावता चौकी प्रभारी रमेश यादव ने बताया कि कालीसिंध नदी के डैम में दोस्तों के साथ नहाने गए कबूलपुरा गांव के युवक विशाल का शव बरामद कर लिया गया है. पुलिस ने मर्ग दर्ज कर युवक का पोस्टमार्टम कराया, शव परिजनों को सौंप दिया है.

Next Post

मोबाइल लाइव आकर होटल कर्मी ने लगाई फांसी

Fri Aug 8 , 2025
उज्जैन। रात में होटल कर्मचारी ने मोबाइल पर लाइव आकर फांसी लगा ली। युवती ने पूरा मामला देखा तो होटल कर्मचारियों को सूचना दी। पुलिस ने मर्ग कायम कर मामला जांच में लिया है। मृतक का मोबाइल भी जप्त कर लिया गया है। मामला खाराकुआं थाना क्षेत्र के गुदरी स्थित […]

You May Like