मोबाइल लाइव आकर होटल कर्मी ने लगाई फांसी

उज्जैन। रात में होटल कर्मचारी ने मोबाइल पर लाइव आकर फांसी लगा ली। युवती ने पूरा मामला देखा तो होटल कर्मचारियों को सूचना दी। पुलिस ने मर्ग कायम कर मामला जांच में लिया है। मृतक का मोबाइल भी जप्त कर लिया गया है। मामला खाराकुआं थाना क्षेत्र के गुदरी स्थित सतयुग होटल का होना सामने आया है। जहां कुछ सालों से धु्रव पिता संतोष वर्मा निवासी मऊगंज रीवा रूम सर्विस का काम कर रहा था। रात में होटल के कर्मचारियों को रीवा की रहने वाली युवती ने कॉल कर बताया कि धु्रव ने होटल के कमरे में ही फांसी लगा ली है। कर्मचारी कमरे में पहुंचे तो धु्रव फंदे पर लटका हुआ था मामले की सूचना पुलिस को दी गई और उसे अस्पताल लाया गया जहां डॉक्टरों ने परीक्षण के बाद मृत घोषित कर दिया। धु्रव के जीजा दीपक भी होटल में ही ऑफिस मैनेजर हैं सूचना मिलने पर वह भी मौके पर पहुंच गए थे। उन्होंने बताया कि धु्रव ने होटल के स्टाफ रूम में फांसी लगाई है वह किसी युवती से मोबाइल पर लाइव बातचीत करता था। युवती रीवा की रहने वाली है दोनों के बीच संभवत: प्रेम प्रसंग था। फांसी लगाने से पहले धु्रव युवती से ही लाइव बातचीत कर रहा था। उसी ने घटना की जानकारी होटल के कर्मचारियों को दी। पुलिस के अनुसार मृतक का मोबाइल जब्त किया गया है मर्ग कायम कर पोस्टमार्टम कराया गया है। जांच और परिजनों के बयान के बाद ही घटना का सही कारण सामने आ पाएगा।

Next Post

मणिपुर में अकोदिया का जवान शहीद

Fri Aug 8 , 2025
शाजापुर।मणिपुर में तैनात सीआरपीएफ जवान मोहित सेन की ड्यूटी के दौरान एक्सीडेंट में मौत हो गई है. मोहित रानी बड़ौद गांव के रहने वाले थे. उनकी गुरुवार रात को दुर्घटना हुई थी, इसकी जानकारी परिजनों को शुक्रवार सुबह मिली. मोहित सीआरपीएफ की 120 बटालियन में तैनात थे, उनकी पोस्टिंग मणिपुर […]

You May Like