शराबी का हंगामा, रिटायर्ड पुलिस कर्मी, पत्नी को पीटा

जबलपुर:अधारताल थाना अंतर्गत न्यू कंचनपुर तालाब के पास शराबी ने हंगामा मचाते हुए जीआरपी से रिटायर्ड पुलिस कर्मी के साथ मारपीट कर दी। बीच बचाव के दौरान उसकी पत्नी के साथ भी मारपीट की और धमकाते हुए फरार हो गया।पुलिस के मुताबिक गुलाब चंद गौड निवासी न्यू कंचनपुर तालाब के पास ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि वह जीआरपी पुलिस विभाग से रिटायर्ड है।

शाम 6:30 बजे करीब घर के पीछे रहने वाले सुनील बर्मन नशे की हालत में हंगामा कर रहा था जिसेे चिल्लाने से मना किया तो सुनील बर्मन ने उसके साथ हाथ घूसों से मारपीट किया जिससे उसे चोटें आ गई। पत्नी गीता गोंड बीच बचाव करने आयी तो उसी समय सुनील बर्मन की पत्नी संगीता बर्मन भी आ गई और पत्नी को भी हाथ घूसों से मारपीट की जिससे पत्नी को चोटें आई।

Next Post

बेलगाम ट्राला अनियंत्रित होकर डायल 112 पर पलटा

Mon Nov 24 , 2025
जबलपुर: गोसलपुर थाना अंतर्गत जुझारी बायपास में बीती रात बेलगाम ट्राला अनियंत्रित होकर डायल 112 के ऊपर अनियंत्रित होकर पलट गया। हादसे में ट्राला में लोड मक्का की बोरियां गिर गई। एफआरव्ही बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। पायलट, आरक्षक वाहन में फंस गए जिन्हें कड़ी मशक्कत के बाद बाहर निकाला […]

You May Like