
डिंडोरी। शहपुरा थाना क्षेत्र के मानिकपुर सरई गांव में युवक ने दुर्गा प्रतिमा चल समारोह में काली जी का स्वरूप धारण किया और उसी दौरान खप्पर से 50% झुलसकर गंभीर रूप से घायल हो गया। जानकारी के मुताबिक ग्रामीण संजय झारिया दुर्गा प्रतिमा विसर्जन के दौरान काली जी बना और खप्पर से झुलस गया, घायल युवक को शुक्रवार रात 9:00 बजे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र शहपुरा पहुंचाया गया जहां उपचार जारी है।
