इंदौर:बाणगंगा पुलिस ने कथित अपहरण का चौंकाने वाला खुलासा किया है. 20 वर्षीय यश राठौर ने तीन साथियों के साथ मिलकर खुद के अपहरण की साजिश रच रिपोर्ट लिखाई थी.ताकि वह अपने ही माता-पिता से तीन लाख की फिरौती की मांग कर सके .पुलिस ने चार युवकों को हिरासत में लिया है.
यश राठौर पर फाइनेंस और महंगे शौक के चलते करीब दो लाख का कर्ज हो गया था. पैसों के लिए उसने पहले अपनी कार एक लाख में गिरवी रख दी और घरवालों से कहा कि नगर निगम ने गाड़ी अटैच कर ली है. कुछ दिनों बाद जब अन्य उधारी देने वालों का दबाव बढ़ा तो यश ने अपने साथियों राहुल मेहरा, आदर्श चक्रवर्ती और धर्मेन्द्र लोधी के साथ मिलकर खुद का ही अपहरण कर लिया और पिता आनंद राठौर से फिरौती मांगने लगे.
