डॉक्टर हत्याकांड: 7 कातिल गिरफ्तार 

जबलपुर। भेड़ाघाट थाना अंतर्गत सहजपुर ओवर ब्रिज के नीचे शनिवार को दिनदहाड़े डॉक्टर अभिषेक उर्फ महेंद्र साहू 27 वर्षीय निवासी पाटन भुवारा को स्कार्पियों से बाहर निकालकर सरेराह चाकुओं से एक दर्जन वार कर हत्या करने वाले सात कातिलों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। हत्या मामूली झगड़े को लेकर हुई।

पुलिस गिरफ्त में आए आरोपियों में नकुल कोल पिता प्रमोद कोल 19 वर्ष निवासी सहजपुर, नितिन उर्फ ग्ज्जू बर्मन पिता देवी बर्मन 20 वर्ष निवासी शहपुरा, दुर्गेश बर्मन पिता शंकर बर्मन 32 वर्ष निवासी शहपुरा, दीपक बर्मन पिता स्व. मंगल बर्मन 20 वर्ष निवासी शहपुरा, सौरभ ठाकुर उर्फ कालू पिता पवन ठाकुर 19 वर्ष निवासी भेडाघाट, अनिकेत उर्फ नंदी कोल पिता विनोद कोल 23 वर्ष निवासी सहजपुर थाना भेडाघाट, एक 16 वर्षिय विधि विवादित बालक शामिल हैं। पूछताछ करने पर आरोपियों ने बताया कि महेन्द्र उर्फ अभिषेक साहू का विवाद तीन जनवरी को सौरभ ठाकुर उर्फ गोलू से हो गया था। जिस पर उनके द्वारा दो गाडी दो पहिया बिना नम्बर की पल्सर एवं हीरो डिलक्स क्र. एमपी 20 एनई 9469 से तीन तीन व्यक्ति सवार होकर सहजपुर ब्रिज के पास सर्विस रोड पहुँचे जहॉ महेन्द्र उर्फ अभिषेक साहू की नकुल कोल व नितिन उर्फ गज्जू बर्मन के द्वारा चाकुओ से हमला कर हत्या कर दी गई ।

Next Post

देश का सबसे बेहतर इन्वेस्टमेंट फ्रेंडली स्टेट है मप्र: सीएम डॉ यादव 

Mon Jan 5 , 2026
भोपाल। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि मध्यप्रदेश, देश का सबसे युवा राज्य है। मध्यप्रदेश टाइगर स्टेट है, चीता स्टेट है, फारेस्ट स्टेट है, मिनरल स्टेट है, बिजली सरप्लस स्टेट है और अब देश का सबसे बेहतर इन्वेस्टमेंट फ्रेंडली स्टेट भी बन गया है। उन्होंने कहा कि मध्यप्रदेश […]

You May Like