सतना :उप संचालक स्वास्थ्य सेवाएं डॉ. वैभव जैन शुक्रवार को सतना पहुंचे. जहां पर उन्होंने जिला चिकित्सालय का निरीक्षण करते हुए औपचारिक जानकारी ली.
इसी कड़ी में जिला कलेक्टारेट पहुंचकर उन्होंने कलेक्टर से भी मुलाकात की.उप संचालक स्वास्थ्य सेवाएं और नवनियुक्त ऑफिस इन चार्ज डॉ. वैभव जैन शुक्रवार की सुबह जिला चिकित्सालय पहुंचे. जहां पर उन्होंने सिविल सर्जन डॉ. अमर सिंह सहित अन्य चिकित्सकों से भेंट करने के बाद चिकित्सालय का राउण्ड लिया. इस दौरान उन्होंने स्वास्थ्य सेवाओं, साफ-सफाई और मरीजों को मिलने वाली सुविधाओं की औपचारिक समीक्षा की.
अस्पताल के वार्ड और गलियारे का निरीक्षण करते हुए डॉ. जैन अस्पताल के स्टोर रुम में भी पहुंचे. जहां पर दवाओं की उपलब्धतता के संबंध में जानकारी ली. कुछ देर तक अस्पताल ममें रहने के बाद डॉ. जैन जिला कलेक्टारेट चले गए. जहां पर उन्होंने जिला कलेक्टर डॉ. सतीश कुमार यस से भेंट करते हुए जिला चिकित्सालय की आद्यतन जानकारी साझा की. गौरतलब है कि उप संचालक स्वास्थ्य सेवाएं डॉ. वैभव जैन को हाल ही में ओआईसी नियुक्त किया गया है. जिसके चलते वे शुक्रवार को औपचारिक तौर पर जिला चिकित्सालय पहुंचे थे. बताया गया कि उनके निरीक्षण को लेकर न तो किसी तरह की रुपरेखा सामने आई और न ही उनका फोकस किसी एजेेंडा विशेष को लेकर दिखाई दिया
