स्कूली बच्चों से भरा मैजिक वाहन पलटा, 6 बच्चे गंभीर रूप से घायल

रीवा, रीवा के चोरहटा थाना क्षेत्र में स्कूली बच्चों से भरा मैजिक वाहन पलट जाने से करीब दो दर्जन बच्चे घायल हो गए। हादसे में 6 बच्चों को गंभीर चोटें आई हैं, जिन्हें उपचार के लिए संजय गांधी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

जानकारी के अनुसार, दुआरी गांव स्थित अभिराज इंटरनेशनल विद्यालय के बच्चे मैजिक वाहन से छुट्टी के बाद घर लौट रहे थे। पैपखरा गांव के पास नवीन मेडिकल स्टोर के सामने से आ रहे एक वाहन को बचाने के चक्कर में चालक ने नियंत्रण खो दिया और मैजिक अनियंत्रित होकर पलट गई।

हादसे के समय वाहन में लगभग दो दर्जन बच्चे सवार थे। स्थानीय लोगों और परिजनों की मदद से सभी घायल बच्चों को तुरंत बाहर निकाला गया। गंभीर रूप से घायल 6 बच्चों को रीवा के संजय गांधी अस्पताल ले जाया गया, जहां उनका इलाज जारी है। बाकी बच्चों को मामूली चोटें आई हैं।

पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

Next Post

तेज रफ्तार कार और बस की टक्कर से महिला सहित दो बुजुर्गों की मौत

Sat Jul 25 , 2026
ग्वालियर। तेज रफ्तार कार और बस की टक्कर से महिला सहित दो बुजुर्गों की मौत हो गई। बेलगढ़ा थाना क्षेत्र के ग्राम पলায়छा में घर के बाहर खड़े एक बुजुर्ग को तेज रफ्तार कार चालक ने लापरवाही से वाहन चलाते हुए टक्कर मार दी, जिससे बुजुर्ग की मौके पर ही […]

You May Like