बेला बाइपास पर झोले में मिली नवजात, पुलिस ने चाइल्ड केयर भेज कर बचाई जान

सतना: नेशनल हाईवे नंबर 30 स्थित बेला बाइपास चौबे तालाब के पास शनिवार को एक झोले में पूर्ण रूप से विकसित नवजात बच्ची (लड़की) मिलने से सनसनी फैल गई। राहगीरों ने झोले से रोने की आवाज सुनकर झांककर देखा, तो भीतर एक नवजात शिशु था। घटना की जानकारी तत्काल प्रत्यक्षदर्शियों द्वारा बेला चौकी पुलिस को दी गई।

सूचना मिलते ही प्रधान आरक्षक चितेंद्र पाण्डेय एवं उनकी टीम मौके पर पहुंची और बच्ची को सुरक्षित निकालकर चाइल्ड हेल्प केयर सेंटर, रीवा भेजा गया। पुलिस के अनुसार, नवजात बच्ची का जन्म लगभग छह घंटे पहले हुआ प्रतीत होता है। प्राथमिक जांच में बच्ची पूरी तरह स्वस्थ पाई गई है। मामले की जांच की जा रही है और बच्ची को वहां सुरक्षित देखभाल प्रदान की जा रही है।

Next Post

मैहर में सड़क हादसा, बस ने बाइक सवार को कुचला

Sun May 4 , 2025
सतना:मैहर में सड़क हादसा सड़क पार करते समय बाइक सवार दो युवकों को बस ने रौंदा .बस तकरीबन आधा किमी तक नीच फंसे युवक को मोटर साइकिल सहित घसीटते चली गई.बाद में जैक लगा कर दोनों को बाहर निकाला गया। मैहर सिविल अस्पताल में जांच के बाद जबलपुर रेफर किया […]

You May Like