शिवपुरी: जिले के कोलारस थाना क्षेत्र के ग्राम घुटारी में सुबह बच्चों को स्कूल छोड़ने जा रही महिला पर दो युवकों ने गाली-गलौज कर जान से मारने की धमकी दी। इसी दौरान एक आरोपी ने अवैध बंदूक से फायर किया। घटना के समय पास खड़ी स्कूल वैन में बच्चे बैठे थे, जो बाल-बाल बच गए। फरियादी हरजीत कौर ने बताया कि वह जेठानी और देवरानी के साथ बच्चों को छोड़ने जा रही थीं, तभी गांव के सुक्खा सिंह और हैप्पी सिंह ने रास्ते में रोककर विवाद किया।
विरोध करने पर सुक्खा ने फायरिंग की और रिपोर्ट करने पर गंभीर परिणाम भुगतने की धमकी दी। घटना के बाद महिला ने घर जाकर अपने जेठ अंग्रेज सिंह को जानकारी दी और फिर थाने में शिकायत दर्ज कराई है।
