
धार, वैश्य महासम्मेलन जिला महिला इकाई धार द्वारा प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी हरियाली एवं पर्यावरण महोत्सव बहुत ही धूमधाम के साथ मनाया जिसमें सभी महिलाएं एक जैसी ग्रीन ड्रेस में स्थानीय मांगतुंगगिरी जैन तीर्थ पर एकत्रित होकर इस महोत्सव को वृक्षारोपणकिया और साथ ही साथ उसे आगे भी सहेजने की प्रतिज्ञा लेकर मनाया गया । कार्यक्रम संभागीय अध्यक्ष सरोज सोनी, संभाग प्रभारी हर्षा रुनवाल के आतिथ्य में यह कार्यक्रम संपन्न हुआ ।
जिला इकाई अध्यक्ष रेखा मेहता द्वारा जानकारी देते हुए बताया गया कि हम प्रतिवर्ष बारिश के मौसम में जब प्रकृतिक रूप से पौधों को पोषण मिलता है, इसी दौरान हम हरियाली महोत्सव के साथ-साथ पर्यावरण दिवस भी मानते हैं । ताकि जिन पौधों को हम लगाते हैं ,वह आसानी से तैय्यार हो सके और उनके ग्रोथ में कोई कमी नहीं आवे । इस अवसर पर उनके द्वारा सामूहिक भोज का भी आयोजन किया गया ।सभी को पर्यावरण एवं हरियाली महोत्सव की शुभकामनाएं प्रेषित की, इस अवसर पर 50 के लगभग महिलाएं एकत्रित हुई जिनके द्वारा इस कार्यक्रम में सम्मिलित होकर कार्यक्रम की सफलता में चार चांद लगाए।उक्त जानकारी नगर अध्यक्ष सारिका खंडेलवाल द्वारा प्रदान की गई। साथ ही उनके द्वारा आगामी दिनों में आने वाले त्योहारों पर भी सभी महिला सदस्यों को प्रत्येक कार्यक्रम में अधिक से अधिक भाग लेकर कार्यक्रम को सफल बनाने का आव्हान किया गया।
