फिर जागी रेलवे स्टेशन से महाकाल मंदिर तक रोपवे बनाए जाने की उम्मीद

उज्जैन :शहरवासियों को एक बार फिर उम्मीद जागी है कि सिंहस्थ से पहले रोपवे बन जाएगा। हालांकि रेलवे स्टेशन का नया निर्माण जो होने वाला था वह ठंडे बस्ते में चला गया है। रोपवे को लेकर भी असमंजस के बादल मंडरा रहे हैं। बावजूद इसके रविवार को राजेश राजौरा अपर मुख्य सचिव और सिहस्थ मेल अधिकारी आशीष सिंह उज्जैन पहुंचे व सिंहस्थ की बैठक ली, जिसमें रोप-वे को लेकर एक बार फिर सकारात्मक माहौल नजर आया है।

नवभारत से चर्चा में सिंहस्थ मेला अधिकारी आशीष सिंह ने बताया कि जो कार्य स्वीकृत है वह सभी किए जाएंगे कहीं कोई असमंजस नहीं है। इसीलिए बार-बार मुख्य सचिव से लेकर मुख्यमंत्री तक और अवर सचिव से लेकर की सिंहस्थ से जुड़े अधिकारियों द्वारा बार-बार समीक्षा बैठक ली जा रही है ,अधिकारियों को जरूरी निर्देश दिए जा रहे हैं कि सिंहस्थ के पहले सभी काम समय पर पूर्ण हो जाए।

अपर मुख्य सचिव द्वारा सिंहस्थ के लिए बनाए जा रहे घाटों के निर्माण की विशेष रूप से समीक्षा करते हुए निर्देशित किया कि सिंहस्थ के लिए घाटों का निर्माण अत्यंत महत्वपूर्ण है । उक्त कार्य समय सीमा में पूर्ण किया जाना होगा। बताया गया की क्षिप्रा के घाटों पर हाई मास्ट लगाए जाएंगे। अपरमुख्य सचिव द्वारा क्षिप्रा शुद्धिकरण, कान्ह डायवर्सन तथा हरिया खेड़ी प्रोजेक्ट की प्रगति की समीक्षा की गई।

Next Post

प्रवासी मज़दूरों के उत्पीड़न के ख़िलाफ़ ममता उतरेंगी सड़कों पर

Sun Jul 13 , 2025
कोलकाता 13 जुलाई (वार्ता) पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) शासित प्रदेशों में प्रवासी मजदूरों के उत्पीड़न के खिलाफ 16 जुलाई को विरोध प्रदर्शन के लिए सड़कों पर उतरेंगी। विरोध मार्च दोपहर एक बजे उत्तरी कोलकाता के कॉलेज स्क्वायर से शुरू होगा और मध्य कोलकाता के […]

You May Like