भाजपा प्रवक्ता का दावा: दिग्विजय से बदसलूकी पर नपेंगे हरीश चौधरी और जीतू पटवारी!

भोपाल। मध्यप्रदेश भाजपा के प्रवक्ता डॉ हितेश बाजपेयी ने कांग्रेस की अंदरूनी राजनीति पर निशाना साधा है। उन्होंने सोशल मीडिया पोस्ट के माध्यम से कांग्रेस प्रदेश प्रभारी हरीश चौधरी पर कटाक्ष किया।

डॉ बाजपेयी ने कहा कि दिग्विजय सिंह मध्यप्रदेश के 10 वर्ष तक मुख्यमंत्री रहे हैं और कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं में शामिल हैं। राष्ट्रीय स्तर पर भी उनकी पहचान पार्टी के प्रमुख नेताओं के रूप में रही है। इसके बावजूद जिस तरह चौधरी ने मंच और मीडिया के सामने व्यवहार प्रदर्शित किया है, वह बेहद निम्न स्तर का है।

उन्होंने कहा कि राजनीतिक मतभेद अपनी जगह हैं, लेकिन किसी वरिष्ठ नेता का सार्वजनिक रूप से अपमान स्वीकार्य नहीं होना चाहिए। भाजपा प्रवक्ता ने दावा किया कि कांग्रेस का केंद्रीय नेतृत्व हरीश चौधरी और प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी के कथित व्यवहार को लेकर जल्द निर्णय ले सकता है।

डॉ बाजपेयी ने कहा कि यदि कांग्रेस नेतृत्व इस मामले में कार्रवाई करता है तो यह उचित कदम होगा, क्योंकि दिग्विजय सिंह जैसे वरिष्ठ नेता के साथ इस तरह का व्यवहार राजनीतिक मर्यादाओं के अनुरूप नहीं है।

Next Post

व्हाट्सएप मैसेज से गई नौकरी, सड़कों पर उतरे व्यावसायिक प्रशिक्षक

Mon Jun 15 , 2026
छतरपुर। मध्य प्रदेश के शासकीय विद्यालयों में स्किल आधारित शिक्षा प्रदान कर रहे व्यावसायिक प्रशिक्षकों ने सेवाओं से पृथक किए जाने के विरोध में कलेक्टर कार्यालय पहुंचकर मुख्यमंत्री और शासन के नाम ज्ञापन सौंपा। प्रशिक्षकों का आरोप है कि पिछले 9-10 वर्षों से सेवा देने के बावजूद उन्हें बिना किसी […]

You May Like