कर्थुआ–चितरंगी मार्ग पर बस–ट्रक की टक्कर, ड्राइवरों की सूझबूझ से टला बड़ा हादसा

सिंगरौली: जिले के कर्थुआ–चितरंगी मार्ग पर शनिवार को बस और ट्रक के बीच हल्की टक्कर की घटना सामने आई। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार बस में कई यात्री सवार थे, लेकिन गनीमत रही कि सभी सुरक्षित हैं और किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है।

बताया जा रहा है कि ट्रक साइड लेने के लिए आगे बढ़ रहा था, तभी पीछे का हिस्सा बस से सट गया और टक्कर हो गई। टक्कर होते ही बस में सवार यात्रियों में कुछ देर के लिए अफरा-तफरी मच गई और लोगों ने शोर मचाना शुरू कर दिया।
हालांकि, दोनों वाहनों के चालकों ने सूझबूझ का परिचय देते हुए तुरंत स्थिति को संभाल लिया, जिससे एक बड़ा हादसा टल गया। घटना के बाद कुछ समय तक मार्ग पर हल्का जाम भी देखने को मिला, जिसे बाद में सामान्य कर लिया गया।

Next Post

सूर्यकुमार, श्रेयस अय्यर, शिवम दुबे टी 20 मुंबई लीग के लिए रिटेन

Sat Apr 25 , 2026
मुंबई, 25 अप्रैल (वार्ता) मुंबई क्रिकेट एसोसिएशन (एमसीए) ने टी20 मुंबई लीग 2026 के लिए मंच तैयार कर दिया है। उन्होंने रिटेन किए गए खिलाड़ियों की एक स्टार-स्टडेड लिस्ट जारी की है, जिसमें भारत के कप्तान सूर्यकुमार यादव, श्रेयस अय्यर और शिवम दुबे शामिल हैं। अंडर-19 वर्ल्ड कप जीतने वाले […]

You May Like