
ग्वालियर। डबरा में भाजपा के ‘हर घर तिरंगा’ अभियान के तहत रविवार को तिरंगा यात्रा निकाली गई। इस दौरान भाजपा नेता और कार्यकर्ता हाथों में तिरंगा थामे बाइकों पर सवार होकर निकले।
यात्रा शुगर मिल गेट से शुरू हुई और चीनौर रोड होते हुए भगत सिंह चौराहे पहुंची। फिर ओवरब्रिज से निकलकर सराफा बाजार और मंगला स्कूल रोड होते हुए परशुराम चौक पर खत्म हुई। डीजे की धुन पर देशभक्ति गीतों के साथ सभी नेता और कार्यकर्ता झूमते हुए नजर आए। शहरवासियों ने जगह-जगह पुष्प वर्षा कर यात्रा का स्वागत किया।
10 से 14 अगस्त तक निकलेगी तिरंगा यात्रा
ग्वालियर ग्रामीण भाजपा के जिला अध्यक्ष प्रेम सिंह राजपूत ने बताया कि प्रदेश सरकार की ओर से 10 अगस्त से 14 अगस्त तक ‘हर घर तिरंगा’ अभियान चलाया जा रहा है। इसी के तहत नगर मंडल में यह यात्रा आयोजित की गई। आगे राष्ट्रीय स्मारकों की साफ-सफाई, शहीदों के परिजनों का सम्मान सहित अन्य कार्यक्रम भी होगें।
कार्यकर्ताओं ने बाबा साहेब की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया।
कार्यक्रम के समापन पर नगर अध्यक्ष वीरेंद्र शर्मा ने आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर पूर्व जिला अध्यक्ष कौशल शर्मा, वीरेंद्र जैन, राजू खटीक, केशव बघेल, रिंकू चौधरी, कुलदीप यादव, अरुण पचौरी, दीपक मिश्रा, हिमांशु परसेंडिया, दिनेश पचौरिया, भीकम साहू, सुनील रावत सहित अन्य कार्यकर्ता उपस्थित थे।
