शारदीय नवरात्रि विशेष पहल कन्या जन्म पर होगी नि:शुल्क डिलेवरी

बुरहानपुर: जिले के प्रिशियस लाइफ केयर हॉस्पिटल ने शारदीय नवरात्रि पर एक अनोखी पहल शुरू की है। प्रिशियस लाइफकेयर हॉस्पिटल के संचालक ऋ षि बंड ने जानकारी देते हुए बताया कि 11 अक्टूबर से 20 अक्टूबर ;दशहराद्ध तक यदि किसी भी जाती धर्म परिवार में कन्या का जन्म प्रिशियस लाइफकेयर हॉस्पिटल में होता है तो उस डिलेरी का पूरा खर्च नि:शुल्क रहेगा। ऋ षि बंड ने कहा हमारा यह छोटा सा सेवा संकल्प कन्या भ्रुण हत्या के खिलाफ एक प्रयास है।

चाहे नॉर्मल डिलेवरी हो या सीजर ऑपरेशन पर किसी भी तरह का कोई शुल्क नहीं लिया जाएगा। यह योजना सभी जाति और धर्म की महिलाओं के लिए लागू होगी। पिछले 5 वर्षों से संचालित यह प्रिशियस लाइफ केयर हॉस्पिटल न केवल जिले में बल्कि पूरे मध्यप्रदेश और महाराष्ट्र के सीमावर्ती इलाकों में अपनी बेहतर स्वास्थ्य सेवाओं के लिए चर्चा में रहता है। अब तक इस योजना के तहत 51 कन्याओं का जन्म हो चुका है और सभी माताओं की डिलेवरी पूर्णत: नि:शुल्क की गई है। प्रिशियस लाइफ केयर हॉस्पिटल प्रबंधन का कहना है कि यह अभियान आजीवन। जारी रहेगा ताकि समाज में कन्या जन्म के प्रति सकारात्मकता और जागरूकता बढ़ सके।

Next Post

चीनी, गेहूं, दालें महंगी, खाद्य तेलों में घट बढ़

Wed Oct 14 , 2026
नयी दिल्ली, 14 अक्टूबर (वार्ता) घरेलू थोक जिंस बाजारों में चीनी की कीमतों में बुधवार को भी तेजी जारी रही। चीनी के साथ गेहूं और दालों के भाव भी चढ़ गए। चावल में लगभग टिकाव रहा जबकि खाद्य तेलों की कीमतों में घट बढ़ रही। मीठे के थोक बाजार में […]

You May Like

Play sound