चीनी, गेहूं, दालें महंगी, खाद्य तेलों में घट बढ़

मीठे के थोक बाजार में चीनी की औसत कीमत 48 रुपये बढ़कर 5,308 रुपये प्रति क्विंटल पर पहुंच गई। गुड़ पांच रुपये महंगा हुआ और 5,921 रुपये प्रति क्विंटल बोला गया।

औसत दर्जे के चावल की औसत कीमत 4,242 रुपये प्रति क्विंटल पर लगभग स्थिर रही। गेहूं नौ रुपये महंगा हुआ और 2,901 रुपये प्रति क्विंटल पर पहुंच गया। आटे का भाव भी तीन रुपये बढ़ गया।

दाल-दलहनों में तुअर दाल की औसत कीमत 43 रुपये और चना दाल की 42 रुपये प्रति क्विंटल बढ़ गई। मूंग दाल 22 रुपये महंगी हुई। मसूर दाल और उड़द दाल के दाम में 21-21 रुपये की तेजी रही।

मलेशिया के बुरसा मलेशिया डेरिवेटिव एक्सचेंज में आज पाम ऑयल का दिसंबर वायदा 21 रिंगिट टूटकर 4,679 रिंगिट प्रति टन रह गया। दिसंबर का अमेरिकी सोया तेल वायदा भी 0.37 प्रतिशत गिरकर 67.77 सेंट प्रति पौंड बोला गया।

स्थानीय बाजारों में सरसों तेल औसतन 50 रुपये रुपये महंगा हुआ। सूरजमुखी तेल और पाम ऑयल की कीमत 23-23 रुपये प्रति क्विंटल बढ़ी। मूंगफली तेल 18 रुपये चढ़ गया। वनस्पति की कीमत 22 रुपये और सोया तेल की 11 रुपये फिसल गई।

Next Post

स्कूली छात्र अपने नवाचारों को बाजार तक पहुंचाकर बन रहे उद्यमी: जितेंद्र सिंह

Wed Oct 14 , 2026
नयी दिल्ली, 14 अक्टूबर (वार्ता) केंद्रीय विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) डॉ. जितेंद्र सिंह ने बुधवार को इनोवेशन इन साइंस परसूट फॉर इंस्पायर्ड रिसर्च’ (इंस्पायर) मानक (मिलियन माइंड्स ऑगमेंटिंग नेशनल एस्पिरेशन एंड नॉलेज) के 12वें राष्ट्रीय स्तरीय प्रदर्शनी एवं परियोजना प्रतियोगिता (एनएलईपीसी) में 62 युवा नवोन्मेषकों को सम्मानित […]

You May Like

Play sound