चोर गिरोह का पर्दाफाश, 10 बाइक जब्त

एक नाबालिग के साथ दो आरोपी गिरफ्तार

लड़कियों को इम्प्रेस करने के लिए करते थेे चोरी

नव भारत न्यूज

इंदौर. खजराना पुलिस ने बाइक चोर गिरोह का पर्दाफाश करते हुए एक नाबालिग के साथ दो आरपियों को गिरफ्तार किया है. गिरोह के सदस्यों से पुलिस ने चोरी की दस बाइक जब्त की है. पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर रही है.

जोन-2 के डीसीपी अभिनव विश्वकर्मा ने बताया कि खजराना थाना प्रभारी मनोज सिंह सेंधव की टीम ने देवगुराडिया में रहने वाले कृष्णा सोलंकी और उसके नाबालिग साथी को उस समय पकड़ा, जब वे चोरी की बुलेट पर हूटर बजाते हुए इलाके में तेज रफ्तार से जा रहे थे. पुलिस को देखते ही दोनों भागने लगे, लेकिन पीछा करने पर वे गिर गए और पकड़े गए. पूछताछ में आरोपियों ने धार में बाइक सप्लाई करने की बात कबूल की. पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से अब तक तीन बुलेट, दो पल्सर और एक स्कूटर बरामद किए गए हैं. पुलिस जांच में सामने आया कि आरोपी बार-बार गाडिय़ां बदलकर घूमते थे और लड़कियों को इम्प्रेस करने के लिए महंगी बाइक ही चुराते थे. इसके बाद वे इन गाडिय़ों को सस्ते दामों में बेचकर मिले पैसों से शराब और पार्टियों का खर्च उठाते थे. पुलिस अब इस गिरोह से जुड़ी अन्य कडिय़ों की जांच कर रही है.

Next Post

कलेक्टर सिंह की लापरवाह CMHO पर कार्यवाही

Mon Feb 3 , 2025
इंदौर। कलेक्टर आशीष सिंह की स्वास्थ्य विभाग के बड़े अधिकारी पर सख़्त कार्रवाई। CMHO डॉ सैत्या पर कार्य में लापरवाही के चलते एक माह का वेतन राजसात किया गया। डॉक्टर सैत्या द्वारा समयावधि प्रकरणों का संतोषजनक जवाब नहीं दिया गया। आयुष्मान योजना में भी लापरवाही बरती गई और अधिकारियों के […]

You May Like