सीहोर। देवास-भोपाल कॉरिडोर पर पर्यावरण संरक्षण और हरियाली को बढ़ावा देने कॉरिडोर प्राइवेट लिमिटेड वर्टिस फाउंडेशन सीएसआर टीम द्वारा डीजीएम अजय मिश्रा के मार्गदर्शन में पौधरोपण किया गया. जिसमें एमपीआरडीसी के प्रतिनिधियों, परामर्शदाताओं, डीबीसीपीएल कर्मचारियों एवं परियोजना कर्मियों ने सहभागिता की. एक पेड़ मां के नाम अभियान का संदेश देते हुए लोगों को पर्यावरण के प्रति अपनी जिम्मेदारी निभाने और अधिक से अधिक पौधे लगाने के लिए प्रेरित किया गया. इस अवसर पर नितिन अग्रवाल, सड़क रख रखाव अधिकारी, दिनेश पाटिल, प्लाजा प्रबंधक, सीएसआर टीम सहित अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित थे.
