भिण्ड: जिले के देहात थाना क्षेत्रांतर्गत सरसई का पुरा में किराए के मकान में रह रहे युवक की संदिग्ध परिस्थति में मौत हो गई। पुलिस ने मर्ग कायम कर विवेचना शुरू कर दी है।
जानकारी के अनुसार गजेन्द्र जाटव निवासी ग्राम बेनीपुरा तहसील विजयपुर जिला श्योपुर ने देहात थाना पुलिस को सूचना दी कि सरसई का पुरा में किराये के मकान में रह रहा ऊधम सिंह पुत्र कल्याण सिंह जाटव उम्र 34 साल मृत अवस्था में घर में मिला है। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने पंचनामा बनाकर मृतक के शव को पीएम के लिए भेज कर मामले की विवेचना शुरू कर दी है। युवक की मौत के कारण का अभी खुलाशा नहीं हो पाया है।
