आतिशबाजी के साथ हुआ नए साल का आगाज

जबलपुर: साल 2025 को विदाई देते हुए 12 बजते ही शहर में जमकर आतिशबाजियों के साथ लोगों ने नए साल का स्वागत किया। कई जगहों पर तो लोगों द्वारा शहर के बाहर जाकर इसका जश्न मनाया, वहीं शहर के रेस्टोरेंट, होटल और कैफे आदि में पार्टियां भी रखी गई थी। कल 31 दिसंबर की रात में शुरु हुई पार्टी देर रात तक नाच गाना और आतिशबाजी होने तक चली। न्यू ईयर सेलिब्रेशन के लिए शहर के यंगस्टर्स और फ्रेंड सर्कल ने न्यू ईयर पार्टी में खूब एंजॉय किया।
केक काटा, हुई पार्टियां
नए साल शुरू होते ही लोगों द्वारा रात में 12 बजते ही केक आदि काटकर नए साल का स्वागत किया। शहर के कई जगहों पर खासकर शहर के चौराहों तिराहों पर लोगों द्वारा जमकर पटाखे फोड़, आतिशबाज़ी की और नए साल पर जश्न मनाया। इसके अलावा शहर में कई जगहों पर पार्टी का आयोजन किया गया। जहां पर डीजे नाइट और बड़े ही भव्य रूप से पार्टियां आयोजित की गई।
आज सैर-सपाटा और पिकनिक से मनेगा नया साल
नए साल की शुरुआत पर आज 1 जनवरी 2026 पर लोग सुबह से ही घूमने फिरने और सैर – सपाटा के लिए निकल पड़ेंगे। जिसमें अधिकतर लोग पिकनिक आदि मनाने के लिए शहर से दूर भी पहुंचेंगे। इसके अलावा शहर के गार्डन, मॉल, मूवी ,गेम जोन के साथ-साथ पर्यटक स्थल भेड़ाघाट, धुआंधार, बरगी डैम , डुमना नेचर पार्क, घुघरा वॉटर फॉल, निदान वॉटरफॉल,रानी दुर्गावती का किला आदि सभी जगह पर लोग नया साल मनाने के लिए पहुंचेंगे।
कहीं हुड़दंग तो कहीं प्रशासन रहा मुस्तैद
सुरक्षा की दृष्टि को देखते हुए पुलिस प्रशासन सड़क पर तैनात रहा, कई जगह चेकिंग पॉइंट भी लगाए गए थे। उसके बावजूद भी शहर के युवक अपने वाहनों से हुड़दंग मचाते हुए नजर आए। इसके अलावा कई यंगस्टर नए साल के जश्न में मॉडिफाई साइलेंसर वाली गाड़ियों से पटाखे फोड़ते हुए कॉलोनी और गली- मोहल्लों में आतंक मचा रहे थे। हालांकि पुलिस प्रशासन लगातार सड़कों पर तैनात रहा और कई जगह पर चेकिंग लगाते हुए शराब पीकर वाहन चलाने वालों पर भी नजर रखे हुए था।
नियमों को ताक पर रखकर चलती रही पार्टियां
नए साल की शुरुआत को लेकर 31 दिसंबर की शाम से ही पार्टियों का द्वार शुरू हो गया था। 12 बजते ही लोगों ने पटाखे फोड़ जमकर आतिशबाजियां कर नए साल का वेलकम किया। हालांकि प्रशासन द्वारा एक नियमित समय तक ही पार्टियां करने का नियम बताया था, लेकिन उसके बावजूद भी नियमों को ताक पर रखते हुए कई जगहों पर देर रात तक पार्टियों का दौर चलता रहा। साथ ही कई जगहों पर यंगस्टर्स शराब के नशे में घूमते और पार्टी मनाते नजर आएं।

Next Post

नववर्ष 2026 पर मां विजयासन देवी धाम में आस्था का सैलाब, एक लाख श्रद्धालुओं के पहुंचने की संभावना

Thu Jan 1 , 2026
रेहटी। नए साल का स्वागत जिले में भक्ति, श्रद्धा और आस्था के साथ होने जा रहा है. नववर्ष 2026 के पहले दिन हजारों श्रद्धालु मां विजयासन देवी के चरणों में मत्था टेककर अपने जीवन की नई शुरुआत करेंगे. आधी रात से ही श्रद्धालुओं का सैलाब सलकनपुर धाम की ओर बढऩे […]

You May Like