आर्मी जवान के घर से उड़ाए नगदी और कीमती जेवर,ग्रामीणों ने थाने पर दर्ज की शिकायत

पानसेमल। थाना क्षेत्र में चोरी की वारदात का सिलसिला क्षेत्र वासियों के लिए चिंता का विषय बना हुआ है।क्षेत्र के हुई पिछले महीनों की चोरी के खुलासे अभी तक नहीं हो पाए हे कि बीती रात्रि ग्राम चिखलदा में अब आर्मी जवान के सुने मकान पर चोरी की वारदात को अंजाम देकर कीमती जेवर और नगदी पर हाथ साफ किए हैं।घटना की जानकारी मिलते ही परिजन ग्रामीणों के साथ थाने पर पहुंचे थे।प्राप्त जानकारी अनुसार घटना ग्राम के निवासी एवं आर्मी के जवान राकेश बलिराम वानखेड़े के निवास पर अज्ञात चोर ने चोरी की वारदात को अंजाम दिया।राकेश वानखेड़े भारतीय सेना में सप्लाय रेजिमेंट,लांस नायक के पद पर पदस्थ हे।परिवार के सदस्यों को जानकारी मिलने के बाद थाने पर घटना की सूचना की।मौके पर डायल FRV वाहन भी पहुंचा था।ग्रामीणों ने थाने पहुंचकर गश्त बढ़ाने की मांग की है।थाना प्रभारी विजय रावत पुलिस टिम के साथ घटनास्थल पर पहुंचे एवं मौका मुआयना किया।फिलहाल बढ़ती चोरी की घटनाओं से क्षेत्र में भय का माहौल है तथा पिछली चोरी की वारदातो के आरोपियों को भी शीघ्र पकड़ने की मांग की है।गौरतलब हे कि थाना क्षेत्र में स्टेट हाइवे पर मेदराणा,मातृ पितृ कालोनी एवं उत्तरगली के पीछे स्थित मकान में हुई चोरी का अभी तक कोई खुलासा नहीं हो पाया हैं।ग्रामीणों ने बताया कि ग्राम से पहले बाइक चोरी की घटना भी हो चुकी है,जिसके आरोपियों की तलाश जारी है।

शुक्रवार दोपहर वारदात को लेकर उप निरीक्षक एस के रघुवंशी ने बताया कि परिवार इंदौर के निकट रहता है अभी तक वे थाने नहीं पहुंचे घटना के दौरान कितनी रकम ओर नगदी राशि चोरी हुई है इसकी पूरी जानकारी फिलहाल नहीं है।प्रकरण दर्ज होने के बाद जानकारी उपलब्ध करा दी जायेगी,वही अन्य चोरी में आरोपियों के तलाश जारी रहने की बात कही है।

Next Post

सड़क किनारे खड़ी महिला को पिकअप ने मारी टक्कर, मौके पर मौत

Fri Jul 17 , 2026
शिवपुरी। जिले के करैरा थाना क्षेत्र में दर्दनाक सड़क हादसे में एक महिला की मौत हो गई। महिला अपनी बेटी को नरवर स्थित हॉस्टल छोड़कर घर लौट रही थी। सिलरा तिराहे पर सड़क किनारे खड़ी महिला को तेज रफ्तार बोलेरो पिकअप ने पीछे से टक्कर मार दी। गंभीर रूप से […]

You May Like