ईरान के खिलाफ अमेरिका ने भारतीय हवाई क्षेत्र का इस्तेमाल नहीं किया: सरकार

नयी दिल्ली, 23 जून (वार्ता) भारत सरकार ने स्पष्ट किया है कि ऑपरेशन मिडनाइट हैमर के दौरान ईरान के खिलाफ हमले में अपने बी-2 बमवर्षक विमानों की उड़ान के लिए अमेरिका ने भारतीय हवाई क्षेत्र का इस्तेमाल नहीं किया था।

भारत सरकार के प्रेस सूचना ब्यूरो (पीआईबी) ने एक्स पर एक पोस्ट में कहा, “कई सोशल मीडिया अकाउंट्स ने दावा किया है कि ऑपरेशन मिडनाइट हैमर के दौरान ईरान के खिलाफ विमानों की उड़ान के लिए अमेरिका द्वारा भारतीय हवाई क्षेत्र का इस्तेमाल किया गया था। यह दावा फर्जी है। ऑपरेशन मिडनाइट हैमर के दौरान अमेरिका द्वारा भारतीय हवाई क्षेत्र का इस्तेमाल नहीं किया गया था।”

पीआईबी ने सबूत के तौर पर अमेरिकी सेना के ज्वाइंट चीफ्स ऑफ स्टाफ के अध्यक्ष जनरल डैन केन की प्रेस ब्रीफिंग का लिंक संलग्न किया जिसमें जनरल डैन केन ने अमेरिकी विमानों द्वारा इस्तेमाल किए जाने वाले मार्ग के बारे में बताया है। जनरल डैन केन के अनुसार, शुक्रवार आधी रात से शनिवार सुबह तक, बमों से युक्त सात बी-2 स्पिरिट बमवर्षक स्ट्राइक पैकेज में भारत की सीमा के विपरीत दिशा से “पश्चिम की ओर से आये थे।

 

 

Next Post

ईरान में इजरायल अपने लक्ष्य की प्राप्ति के बहुत नजदीक : नेतन्याहू

Mon Jun 23 , 2025
यरूशलम, 23 जून (वार्ता) इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने कहा है कि ईरान के परमाणु प्रतिष्ठानों एवं मिसाइल कार्यक्रमों को भारी नुकसान पहुंचाने के बाद इजरायल अपने उद्देश्यों को पूरा करने के ‘बहुत नजदीक’ है। यह जानकारी द टाइम्स ऑफ इजरायल सोमवार को दी। श्री नेतन्याहू ने पहले से […]

You May Like