जम्मू-कश्मीर पुलिस ने कश्मीर में बारह जगहों पर आतंकी मामले में छापे मारे

श्रीनगर, 16 दिसंबर (वार्ता) जम्मू-कश्मीर पुलिस की काउंटर इंटेलिजेंस कश्मीर (सीआईके) ने मंगलवार को एक आतंकी मामले के सिलसिले में कश्मीर घाटी में 12 जगहों पर छापे मारे।
अधिकारियों ने बताया कि सीआईके पुलिस स्टेशन में 2023 में आईपीसी की धारा 153-ए और 505 और गैरकानूनी गतिविधियां (रोकथाम) अधिनियम की धारा 13 और 18 के तहत दर्ज मामले में तलाशी वारंट मिलने के बाद सात जिलों में 12 जगहों पर तलाशी ली गई।
यह मामला आतंकवाद से जुड़ी गतिविधियों और आतंकवाद के ऑनलाइन समर्थन से संबंधित है, जिसका मकसद कथित तौर पर चरमपंथी गतिविधियों के लिए लोगों की भर्ती करना था।
विस्तृत जानकारी की प्रतीक्षा है।

Next Post

जीतेन्द्र मेहरा बने मेहर गढ़वाल समाज के तहसील अध्यक्ष

Tue Dec 16 , 2025
उदयपुरा: गढ़वाल समाज कल्याण परिषद क्षेत्रीय शाखा बैठक लक्ष्य पब्लिक स्कूल सिलारी में रखी गई जहां सभी ग्रामीण क्षेत्र के पधारे सभी सामाजिक बंधु एवं वरिष्ठ जनों के मार्गदर्शन मे उदयपुरा तहसील समिति का गठन किया गया. जिसमे अध्यक्ष पद पर जितेंद्र मेहरा एवं उपाध्यक्ष विनोद मेहरा कोषाध्यक्ष हेमंत मेहरा […]

You May Like