निगम कर्मचारी को आयशर ने मारी टक्कर, घायल

इंदौर: आज गांधी नगर क्षेत्र में निगम की कोंदवाडा टीम के कर्मचारी को ड्यूटी करते समय एक ईंटों से भरी आयशर गाड़ी ने टक्कर मार दी. इस कारण कर्मचारी गंभीर रूप से घायल हो गया.घायल कर्मचारी को तत्काल उपचार हेतु वर्मा यूनियन अस्पताल में भर्ती कराया गया है. घायल कर्मचारी की स्थिति स्थिर है.

घटना की जानकारी मिलते ही नगर निगम आयुक्त शिवम वर्मा एवं अपर आयुक्त रोहित सिसोनिया तत्काल अस्पताल पहुंचे और घायल कर्मचारी का हाल पूछे. आयुक्त ने डॉक्टरों से चर्चा कर बेहतर उपचार सुनिश्चित करने एवं इलाज में कोई कमी नहीं रखने के निर्देश दिए.

Next Post

कनाडिया रोड पर सवा किलोमीटर लंबा फ्लाई ओवर बनेगा

Thu Jul 31 , 2025
इंदौर: आईडीए कनाडिया रोड पर सवा किलोमीटर लंबा फ्लाई ओवर ब्रिज निर्माण करेगा. इसके फिजीब्लिटी सर्वे के लिए तीन विभागों से एनओसी मांगी है. इसके बाद ही ब्रिज की डिजाइन और स्पॉन तय होंगे. उक्त ब्रिज कनाडिया रोड पर डी मार्ट से शुरू होकर थाने  के आगे उतरेगा.शहर की यातायात […]

You May Like