कुएं में मिला युवक का शव, मोबाइल की लाइट से हुआ खुलासा

देवास। नागदा निवासी 20 वर्षीय युवक साहिल पिता युनुस शेख का शव नागदा और रसलपुर के बीच एक कुएं में मिला। साहिल शुक्रवार दोपहर करीब 2:30 बजे रसलपुर स्थित मामा के घर जाने के लिए बाइक से निकला था, लेकिन देर रात तक घर नहीं लौटने पर परिजनों ने औद्योगिक थाने में सूचना दी और तलाश शुरू की।

परिजनों ने साहिल के मोबाइल पर कॉल किया, कॉलिंग रिंग तो जा रही थी, लेकिन कोई जवाब नहीं मिला। रात को मोबाइल की लाइट कुएं के पास चमकती दिखी, जिससे आशंका हुई। जब ग्रामीणों ने पास जाकर देखा तो साहिल का शव कुएं में पड़ा मिला। करीब दो घंटे चले रेस्क्यू ऑपरेशन के बाद युवक का शव बाहर निकाला गया।

शनिवार को पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंपा गया। मृतक साहिल मजदूरी करता था। उसके परिवार में माता-पिता और एक छोटा भाई है। बेटे की असामयिक मौत से परिवार गहरे सदमे में है।

Next Post

शहीद की समाधि पर गंदगी का अंबार: शोभापुर में वीर सम्मान की अनदेखी, युवाओं ने उठाई आवाज

Sat Jul 19 , 2025
शोभापुर। ग्राम के मुख्य स्थान कहे जाने वाले रामलीला मैदान के समीप स्वर्गीय दिनेश सिंह जिन्होंने भारतीय सेना में अपना सर्वोच्च बलिदान दिया आज जहां पर उनका अंतिम संस्कार हुआ था । जहां उनकी समाधि बनाई गई वहां पर आज कचरे का अंबार लगा हुआ है चारों ओर गंदगी फैल […]

You May Like