खाद्य तेल और दाल-दलहन में मिलाजुला रुख

नई दिल्ली 26 मई (वार्ता) विदेशी बाजारों में तेजी जारी रहने के बावजूद स्थानीय स्तर पर मांग सुस्त रहने से आज दिल्ली थोक जिंस बाजार में खाद्य तेल और दाल-दलहन में मिलाजुला रुख रहा वहीं अन्य जिसों के भाव स्थिर रहे।

तेल-तिलहन : वैश्विक स्तर पर मलेशिया के बुरसा मलेशिया डेरिवेटिव एक्सचेंज में पाम ऑयल का जून वायदा आठ रिंगिट की बढ़त के साथ 3832 रिंगिट प्रति टन पर पहुंच गया। इसी तरह जून का अमेरिकी सोया तेल वायदा 0.24 सेंट चढ़कर 49.35 सेंट प्रति पौंड बोला गया।

इस दौरान घरेलू बाजार में खाद्य तेलों में मिलाजुला रुख रहा। सरसों तेल 439 रुपये, सूरजमुखी तेल 146 रुपये, सोया रिफाइंड 219 रुपये और वनस्पति तेल 513 रुपये प्रति क्विंटल महंगा हो गया जबकि मूंगफली तेल 220 रुपये और पाम ऑयल 147 रुपये प्रति क्विंटल उतर गया।

गुड़-चीनी : मीठे के बाजार में स्थिरता रही। इस दौरान चीनी और गुड़ के भाव पिछले कारोबारी दिवस के स्तर पर टीके रहे।

दाल-दलहन : दाल-दलहन के बाजार में मिश्रित रुझान रहा। इस दौरान चना 100 रुपये, दाल चना 100 रुपये, मसूर दाल 150 रुपये और उड़द दाल 50 रुपये प्रति क्विंटल गिर गई जबकि मूंग दाल 50 रुपये और अरहर दाल 200 रुपये प्रति क्विंटल चढ़ गई।

अनाज : अनाज मंडी में भाव स्थिर रहे। इस दौरान गेहूं और चावल के दाम पिछले कारोबारी दिवस के स्तर पर पड़े रहे।

सरकारी वेबसाइट पर जारी खाद्यान्नों के थोक दाम इस प्रकार रहे :-

दाल-दलहन : चना 6000-6100, दाल चना 7000-7100, मसूर काली 7500-7600, मूंग दाल 9900-10000, उड़द दाल 9200-9300, अरहर दाल 8800-8900 रुपये प्रति क्विंटल रहे।

अनाज : (भाव प्रति क्विंटल) गेहूं दड़ा 2950-3050 रुपये और चावल 3600-3700 रुपये प्रति क्विंटल रहा।

चीनी-गुड़ : चीनी एस 4280-4380, चीनी एम. 4500-4600, मिल डिलीवरी 3620-3720 और गुड़ 4400-4500 रुपये प्रति क्विंटल बोले गये।

खाद्य तेल : सरसों तेल 15824 रुपये, मूंगफली तेल 17582 रुपये, सूरजमुखी तेल 16849 रुपये, सोया रिफाइंड 14871 रुपये, पाम ऑयल 13919 रुपये और वनस्पति तेल 16190 रुपये प्रति क्विंटल पर रहा है।

Next Post

मुख्य न्यायाधीश गवई लंदन में भारतीय मध्यस्थता परिषद के तीसरे सम्मेलन का करेंगे उद्घाटन

Mon May 26 , 2025
नयी दिल्ली, 26 मई (वार्ता) उच्चतम न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश बी आर गवई ‘भारत-ब्रिटेन वाणिज्यिक विवादों में मध्यस्थता: भारत-ब्रिटेन मध्यस्थता प्रथाओं में तालमेल’ विषय पर लंदन में पांच जून को आयोजित इस तीसरे अंतर्राष्ट्रीय कानूनी सम्मेलन का उद्घाटन करेंगे। लंदन के ऐतिहासिक चर्च हाउस, वेस्टमिंस्टर में आयोजित इस कार्यक्रम में […]

You May Like