मुर्मु 8 नवम्बर को अंगोला और बोत्सवाना की छह दिन की यात्रा पर जाएंगी

नयी दिल्ली 06 नवम्बर (वार्ता) राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु 8 से 13 नवम्बर तक अंगोला और बोत्सवाना की राजकीय यात्रा पर जाएंगी। यह किसी भारतीय राष्ट्रपति की इन देशों की पहली यात्रा है। उनकी यात्रा का उद्देश्य अफ्रीकी देशों के साथ संबंधों को मजबूत बनाने तथा उनकी विकास यात्रा में साझीदार बनने के भारत के दृष्टिकोण को मजबूती प्रदान करना है। राष्ट्रपति यात्रा के पहले चरण में अपने अंगोलाई समकक्ष के निमंत्रण पर 8 से 11 नवंबर तक अंगोला की यात्रा करेंगी इसके बाद दूसरे चरण में वह बोत्सवाना के राष्ट्रपति के निमंत्रण पर 11 से 13 नवंबर तक बोत्सवाना की यात्रा पर रहेंगी।

विदेश मंत्रालय में सचिव (आर्थिक संबंध) सुधाकर दलेला ने गुरुवार को यहां एक विशेष ब्रीफिंग में यह जानकारी दी। उन्होंने कहा

अंगोला में श्रीमती मुर्मु अंगोला के राष्ट्रपति के साथ द्विपक्षीय वार्ता करेंगी। वह 11 नवंबर को अंगोला की स्वतंत्रता की 50वीं वर्षगांठ के समारोह में शामिल होंगी। वह अंगोला की संसद को संबोधित करने के साथ साथ अंगोला में भारतीय समुदाय के सदस्यों से भी बातचीत करेंगी।

यात्रा के दूसरे चरण में राष्ट्रपति अपने समकक्ष के साथ द्विपक्षीय वार्ता करेंगी। दोनों नेता निवेश, प्रौद्योगिकी, ऊर्जा, कृषि, स्वास्थ्य, फार्मास्यूटिकल्स, रक्षा और लोगों के बीच परस्पर संबंधों जैसे क्षेत्रों में द्विपक्षीय सहयोग बढ़ाने के नए अवसरों पर चर्चा करेंगे।

श्रीमती मुर्मु बोत्सवाना की राष्ट्रीय सभा को संबोधित करेंगी और सांस्कृतिक एवं ऐतिहासिक महत्व के स्थलों का दौरा करेंगी।

Next Post

भाजपा नेताओं ने दिल्ली, बिहार दोनों चुनावों में वोट डाला , आप ने लगाया आरोप

Thu Nov 6 , 2025
नयी दिल्ली 06 नवंबर (वार्ता) आम आदमी पार्टी (आप) ने भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) पर गंभीर आरोप लगाते हुए गुरुवार को दावा किया कि उसके कई नेताओं ने दिल्ली तथा बिहार दोनों विधानसभा चुनावों में वोट डाला और चुनावी नियमों का उल्लंघन किया है। दिल्ली में आप के अध्यक्ष सौरभ […]

You May Like