
सारंगपुर।शहर में नगर पालिका सीएमओ ने विभिन्न वार्डों का निरीक्षण कर अनुपस्थित रहने वाले कर्मचारियों पर सख्त कार्यवाही करते हुए नोटिस जारी किये है.
नगर पालिका सी एम ओ सुश्री ज्योति सुनहरे द्वारा सफाई कार्य का निरीक्षण किया एवं अनुपस्थित कर्मचारियों एवं वाडों में गंदगी मिलने पर स्वच्छता प्रभारियों को नोटिस जारी करने हेतु निर्देश दिये व आवारा सुअर घुमने वाले सुअर पालकों के खिलाफ एफ आई आर दर्ज कराई गई.
नगर पालिका परिषद सारंगपुर सीएमओ सुश्री ज्योति सुनहरे के द्वारा प्रातःकाल नगर में भ्रमण कर झाडू, नाली एवं साफ सफाई किए जाने वाले सफाई कर्मचारियों के कार्यों का निरीक्षण किया गया साथ
ही शहर के प्रमुख सार्वजनिक स्थलों पर स्वच्छता व्यवस्था का निरीक्षण भी किया जिसमें कर्मचारी लखन होटले पिता राजेश, अविनाश मनोज, नवीन गिरजे पिता अशोक गिरजे, राधेश्याम पिता सहीम, सजय पिता ताराचंद, नवीन पिता अशोक, राधेशयम पिता सहीम, अविनाश पिता मनोज, रोहीत पिता महेश, रेखा देवी रानवे, गुंजा बाई, मीणा बाई, ममता बाई को कर्तव्य से अनुपस्थित पाये जाने पर संबंधित दारोगा को नोटिस जारी करने हेतु निर्देशित किया गया.
