गिरदावरी न होने से हजारों किसान मूंग के पंजीयन से वंचित, समय सीमा बढ़ाने की मांग

जबलपुर: मध्यप्रदेश शासन द्वारा मूंग उड़द के पंजीयन की अंतिम तिथि 15 जून घोषित की गई है, जबलपुर जिले में मूंग उड़द की गिरदावरी पूर्ण न होने से हजारो किसान पंजीयन से वंचित रह गये हैँ। मूंग का समर्थन मूल्य 8768 रुपये प्रति कुण्टल घोषित है, जबकी मंडियो में औषत मॉडल भाव 6000 से 6500 रुपये में यानी 2 से ढाई हजार रुपये प्रति कुण्टल के घाटे में किसान बेचने मजबूर हो रहे हैँ।

जबलपुर जिले में गिरदावरी अभी तक पूर्ण नहीं हुई है, किसान पटवारियों, तहसीलदारो के यहां चक्कर लगा लगा परेशान हो गये हैँ, उनकी कोई सुनने तैयार नहीं है। और कल यानी 15 जून को पंजीयन की अंतिम तिथि है। किसान करें तो क्या करें ।किसानों के गैर राजनैतिक, वर्ग विहीन, राष्ट्रीय संगठन भारत कृषक समाज के महाकौशल प्रांत के अध्यक्ष इंजी. के के अग्रवाल ने मुख्य मंत्री एवं मुख्य सचिव को ईमेल से भेजे गये पत्र में शीघ्र गिरदावरी पूर्ण करने व पंजीयन की समय सीमा बढ़ाने की मांग की है।

अग्रवाल ने जिले के कलेक्टर राघवेंद्र सिंह से किसानों की मांग शासन तक पहुंचा कर समय सीमा बढ़वाने हेतु प्रयास करने व युद्ध स्तर पर गिरदावरी का कार्य पूर्ण कराने की अपील की है। साथ ही गिरदावरी का कार्य समय पर पूर्ण न किये जाने व इस लापरवाही के लिए सबंधित जिम्मेदार अधिकारियों पर सख्त कार्यवाही की मांग की है।

Next Post

विहिप-बजंरग दल द्वारा त्रिशूल दीक्षा और शौर्य यात्रा आयोजित

Mon Jun 15 , 2026
जबलपुर: विश्व हिन्दू परिषद – बजरंग दल, महाकौशल प्रांत, जबलपुर विभाग द्वारा मानस भवन में भव्य त्रिशूल दीक्षा कार्यक्रम और वृहद शौर्य यात्रा उत्साह, अनुशासन एवं धार्मिक वातावरण में सम्पन्न हुई। इसमें हजारों युवाओं, कार्यकर्ताओं और नागरिकों ने शामिल होकर एकता व शौर्य का परिचय दिया। कार्यक्रम में केंद्रीय मार्गदर्शन […]

You May Like