विहिप-बजंरग दल द्वारा त्रिशूल दीक्षा और शौर्य यात्रा आयोजित

जबलपुर: विश्व हिन्दू परिषद – बजरंग दल, महाकौशल प्रांत, जबलपुर विभाग द्वारा मानस भवन में भव्य त्रिशूल दीक्षा कार्यक्रम और वृहद शौर्य यात्रा उत्साह, अनुशासन एवं धार्मिक वातावरण में सम्पन्न हुई। इसमें हजारों युवाओं, कार्यकर्ताओं और नागरिकों ने शामिल होकर एकता व शौर्य का परिचय दिया। कार्यक्रम में केंद्रीय मार्गदर्शन मंडल सदस्य पूज्य संत स्वामी परमानंद जी महाराज का सान्निध्य मिला, जिन्होंने युवाओं को धर्म, राष्ट्र व संस्कृति की रक्षा के लिए सजग रहने का आह्वान किया। मुख्य वक्ता क्षेत्र संगठन मंत्री जितेन्द्र सिंह पवार ने कहा कि संगठित व जागृत समाज ही राष्ट्र की शक्ति का आधार है। बजरंग दल के क्षेत्र संयोजक विश्ववर्धन भट्ट ने भी युवाओं से राष्ट्रहित के कार्यों में सक्रिय भूमिका निभाने की अपील की।
त्रिशूल दीक्षा के बाद मानस भवन से भव्य शौर्य यात्रा शुरू हुई, जो प्रमुख मार्गों से होकर पुन: मानस भवन पहुंचकर सम्पन्न हुई। भगवा ध्वज, जयघोष और धार्मिक उत्साह से पूरा वातावरण राष्ट्रभक्ति से ओतप्रोत रहा। मार्ग में आम जनमानस द्वारा पुष्पवर्षा कर यात्रा का भव्य स्वागत व अभिनंदन किया गया। श्रद्धालुओं ने उत्साह से सहभागिता कर हिन्दू संगठन के प्रति समर्थन जताया। अंत में विश्व हिन्दू परिषद और बजरंग दल ने कार्यक्रम सफल बनाने के लिए सभी कार्यकर्ताओं, पदाधिकारियों एवं धर्मप्रेमी नागरिकों का आभार व्यक्त किया।

Next Post

एफआईआर होने के बाद भी नहीं हो रही कार्यवाही

Mon Jun 15 , 2026
जबलपुर: खमरिया थाना अंतर्गत इंद्रावास कालोनी लालमाटी, उमरिया में दो दिन पहले मारपीट, आगजनी के प्रयास के बाद भी आरोपी पर अभी तक पुलिस द्वारा कोई कार्रवाई नहीं की गई है। परिजनों ने पुलिस के आला अफसरों से मांग की है कि सुरेंद्र सिंह ठाकुर के खिलाफ जल्द से जल्द […]

You May Like