प्रयागराज, 26 फरवरी (वार्ता) दिल्ली प्रदेश भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा ने बुधवार को तीर्थराज प्रयागराज में सनातन संस्कृति के भव्य, दिव्य और वैभव के प्रतीक तथा सामाजिक समरसता के अनुष्ठान महाकुंभ में पुण्यदायी त्रिवेणी संगम में डुबकी लगायी और देश की खुशहाली की कामना की।
श्री सचदेवा ने कहा, “तीर्थराज प्रयागराज में त्रिवेणी संगम पर आयोजित ऐतिहासिक महाकुंभ अनुष्ठान हमारी सनातन संस्कृति, सामाजिक समरसता, एकता और सांस्कृतिक विरासत का अद्वितीय संगम है।”
उन्होंने कहा कि आज शिवरात्रि महापर्व के अवसर पर माँ गंगा, माँ यमुना और माँ सरस्वती का पूजन कर समस्त देशवासियों के सुख, समृद्धि और सौभाग्य के लिए प्रार्थना की।”
