जबलपुर: ग्वारीघाट थाना क्षेत्र में फोटो-वीडियो को लेकर चाकूबाजी हो गई जिसमेंं युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस के मुताबिक बलराम झारिया 40 वर्ष निवासी दुर्गानगर गार्डन के बाजू से ग्वारीघाट ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि साईकिल पंचर की दुकान मुक्तिधाम के पास चलाता है.
लगभग 6 माह पहले उसने विवास अहिरवार के लिये फोटोग्राफी का ठेका नवीन, हर्षित को दिया था। बीती रात लगभग 10-30 बजे ग्राम छिवला में नवीन और हर्षित मिले जो उसने फोटो और वीडियो मांगे तो दोनों उसके साथ विवाद करने लगे, नवीन ने चाकू से हमलाकर वायीं जांघ में चोट पहुॅचा दी एवं दोनों जान से मारने की धमकी देते हुये भाग गये।
