मुरैना/भिंड: मुरैना संभाग के डाकघरों के आधार केंद्रों में नवीन आधार पंजीयन, आधार कार्ड में सुधार, बायोमेट्रिक अपडेटेशन, आधार डेटा में मोवाइल एवं लिंक आदि कार्य करवाने हेतु आज 14 जुलाई, 22 एवं 23 जुलाई को विशेष महा-अभियान चलाया जा रहा है।14 जुलाई, 22 एवं 23 जुलाई को विशेष अभियान के तहत सभी आधार सेंटर प्रातः 08 बजे से सायं 06 बजे तक कार्य करेगें। प्रधान डाकघरों में सार्यकाल 08 बजे तक कार्य करेंगे। लोग अपने निकटतम डाकघर आधार केंद्र में आकर इस सुविधा का लाभ उठा सकते हैं।
मुरैना संभाग अंतर्गत मुरैना एवं भिंड प्रधानडाकघर के अतिरिक्त अम्बाह, पोरसा, बानमोर, कैलारस सबलगढ़, जोरा, गोहद मेहगाव, लहार उपडाकघर एवं परागांव, भदाकुर शाखा डाकघर में आधार पंजीयन एवं अपडेट अभियान चलाया जा रहा है।
Next Post
प्रशांत किशोर ने बांकीपुर उपचुनाव के लिए दाखिल किया नामांकन, हलफनामे में पत्नी के साथ 198 करोड़ की संपत्ति का किया खुलासा
Tue Jul 14 , 2026
पटना, बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव के लिए नामांकन के साथ ही प्रशांत किशोर की संपत्ति का ब्यौरा सार्वजनिक हो गया है। चुनाव आयोग को सौंपे गए हलफनामे के अनुसार, प्रशांत किशोर के पास 96 करोड़ रुपये से अधिक की संपत्ति है, जिसमें से 22.19 करोड़ रुपये चल और करीब 73 करोड़ रुपये […]

You May Like
-
2 months ago
आईटीसी ने पेश की “सनफीस्ट ब्रेकफास्ट स्मूदी”
-
6 months ago
फसल में पानी देते समय करंट लगने से किसान की मौत