नरवर में रातों रात स्थापित की देवी अहिल्या बाई की प्रतिमा, महाराणा प्रताप पार्क की जगह को लेकर विवाद

शिवपुरी: नरवर कस्बे के करैरा तिराहे पर अज्ञात लोगों ने देवी अहिल्या बाई होलकर की प्रतिमा स्थापित कर दी। इस घटना से क्षेत्र में तनाव की स्थिति बन गई है। जहां पाल-बघेल समाज के लोग मूर्ति की पूजा-अर्चना कर रहे हैं, वहीं क्षत्रिय समाज में रोष व्याप्त है। विवाद का कारण यह है कि जिस भूमि पर प्रतिमा स्थापित की गई है, वह नगर परिषद द्वारा 2016 में महाराणा प्रताप पार्क के लिए आवंटित की गई थी।

योजना के अनुसार वहां महाराणा प्रताप की मूर्ति स्थापित होनी थी। क्षत्रिय समाज का कहना है कि वे लंबे समय से इस भूमि पर कार्य प्रारंभ करने के लिए आवेदन कर रहे थे, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। क्षत्रिय समाज के लोगों का आरोप है कि उन्हें मूर्ति स्थापना की कोई पूर्व सूचना नहीं दी गई और यह कार्य जानबूझकर किया गया है। स्थिति को देखते हुए प्रशासन ने मौके पर पुलिस और राजस्व अमला तैनात कर दिया है।

Next Post

रॉन्ग साइड ट्रक ने दूसरे ट्रक को मारी टक्कर, ड्राइवर की मौ

Mon Jun 2 , 2025
दतिया: कोतवाली क्षेत्र के ग्वालियर-झांसी हाइवे स्थित हड़ापहाड़ के सामने दो ट्रकों की भिड़ंत हो गई। जिससे एक ड्राइवर की मौत हो गई। जबकि दूसरा ट्रक चालक घायल है। पुलिस ने आरोपी ट्रक पर प्रकरण दर्ज किया है। ग्राम राजपुर जिला शिवपुरी निवासी खलक सिंह 25 पुत्र खेत सिंह केवट […]

You May Like