रेप पीड़िता ने 6 पेज के सुसाइड नोट में नपा अध्यक्ष, उसके पति-बेटे से मिली प्रताड़ना की बात कही

शिवपुरी: शिवपुरी नगर पालिका अध्यक्ष गायत्री शर्मा के बेटे रजत शर्मा के खिलाफ शादी का झांसा देकर दुष्कर्म की एफआईआर दर्ज कराने वाली युवती ने आत्महत्या का प्रयास किया है। युवती ने 45 नींद की गोलियां और चूहा मारने की दवा खा ली। हालत बिगड़ने पर उसे गंभीर अवस्था में मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है। युवती और नपा अध्यक्ष के बेटे रजत शर्मा के बीच लंबे समय से प्रेम संबंध थे। 14 अप्रैल को युवती शिकायत लेकर कोतवाली थाने पहुंची थी।

लगातार थाने के चक्कर लगाने के बाद 30 अप्रैल को पुलिस ने रजत शर्मा के खिलाफ दुष्कर्म सहित अन्य धाराओं में एफआईआर दर्ज की थी। एक माह बाद रजत शर्मा को हाई कोर्ट से जमानत मिल गई थी।आत्महत्या के प्रयास से पहले युवती ने 6 पन्नों का सुसाइड नोट लिखा है। इसमें उसने पिछले 7 महीनों से मानसिक प्रताड़ना झेलने की बात कही है। सुसाइड नोट में अपनी हालत के लिए उसने नगर पालिका अध्यक्ष गायत्री शर्मा, उनके पति संजय दुबे और बेटे रजत शर्मा को जिम्मेदार ठहराया है।

Next Post

ग्वालियर मेले का समय पर शुभारंभ होने पर कैट खुश लेकिन 50 प्रतिशत आरटीओ छूट की घोषणा न होने पर जताई चिन्ता

Thu Dec 25 , 2025
ग्वालियर: कॉन्फेडरेशन ऑफ ऑल इंडिया ट्रेडर्स (कैट) के राष्ट्रीय संगठन मंत्री भूपेन्द्र जैन ने ग्वालियर व्यापार मेले का 25 दिसम्बर को शुभारंभ होने पर प्रसन्नता व्यक्त की है एवं गृहमंत्री अमित शाह, प्रदेश के मुख्य मंत्री डॉ. मोहन यादव का आभार व्यक्त किया कि उन्होंने समय पर ग्वालियर व्यापार मेले […]

You May Like