
छिंदवाड़ा. आज आबकारी अमले ने शहर के विभिन्न स्थानों पर संचालित होटल ढाबों की जांच कर अवैध शराब जब्त की है. कलेक्टर शीलेन्द्र सिंह के निर्देशन में और जिला आबकारी अधिकारी अजीत एक्का के मार्गदर्शन में आबकारी अमले द्वारा आज शहर के अलग-अलग स्थानों जिनमें पातालेश्वर, वंशकार मोहल्ला, बोहता, सोनपुर मल्टी, पाठाढाना, भरतादेव, चंदनगांव, क्षेत्र सम्मिलित है, उनमें दबिश देने पर विभिन्न आरोपियों के कब्जे से भारी मात्रा में बारह पेटी अवैध देशी-विदेशी मदिरा बरामद की गई। आरोपियों में विनोद रामभरोस, सरिता लोकेश मर्सकोले, मुकेश भोजने, सालकराम माहोरे के विरुद्ध मध्यप्रदेश आबकारी अधिनियम की धारा 34(1) क के तहत प्रकरण दर्ज कर विवेचना में लिया गया। इस कार्यवाही में सहायक जिला आबकारी अधिकारी कैलाशचंद्र चौहान, गौरव पांडेय व आबकारी उपनिरीक्षक आकाश मेश्राम के साथ ही अन्य आबकारी अमला उपस्थित रहा।
